दिल्ली में आज उमस और गर्मी करेगी परेशान, छाए रहेंगे हल्के बादल


भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून पूर्वी, मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में सक्रिय बना हुआ है, जिससे आज शनिवार (29 अगस्त) को भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि, दिल्ली की जता को आज उमस और गर्मी परेशान करने वाली है क्योंकि बारिश की संभावना काफी कम है. 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार (28 अगस्त) को आसमान में बादल छाये रहे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा.

वहीं, गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सुबह 8:30 बजे तक केवल मयूर विहार में 13.5 मिमी और रिज में 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.  

दिल्ली: पैरोल से बाहर आते ही चेन लूटने की कोशिश, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

IMD के अनुसार, आज शनिवार (29 अगस्त) को आसमान हल्के बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन बािश के आसार बहुत ही कम है. स्पष्ट है कि आज दिल्ली की जनता को चिलचिलाती धूप परेशान करने वाली है. इस दौरान शहर में न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

विभाग के अनुसार, इस दौरान दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति दिन के समय 15-20 किमी प्रति/घंटा रहेगी. विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 

पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही आंधी-तूफान/बिजली कड़कने की घटनाएं भी हुईं. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में भी लगभग एक डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22-28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.  

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं. राजधानी में न्यूनतम नमी का दर 58 प्रतिशत रहा, जबक अधिकतम नमी का स्तर 88 प्रतिशत रहा.

दिल्ली में फिर महंगी हुई CNG, 3.89 रुपये बढ़े दाम; जानें नई कीमत



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top