दिल्ली: तिलक नगर में लड़की की हत्या, आरोपी इमरान ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट


दिल्ली के तिलकनगर में युवती के घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, लड़की नाम मुस्कान और उसकी उम्र तकरीबन 21 साल है, जो घटना के दौरान घर में अकेली थी. फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जांच करने में जुट गई है.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है. आरोपी युवक और मृतक लड़की पिछले कुछ समय से एक दूसरे को जानते थे. दिल्ली के तिलक नगर में मुस्कान नाम की लड़की की बेहरहमी से चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है. मुस्कान ग्रेजुएशन कर रही थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी.

CJP प्रोटेस्ट पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, जब मास्क-चश्मा लगाकर आए थे 3 पुलिसवाले…

किराए के मकान में रहती मृतका

बताया जा रहा है कि मृतका मुस्कान किराए के मकान में अकेले रहती थी. इस मकान पर बुधवार (26 अगस्त) को मुस्कान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. आरोप है कि मुस्कान की हत्या इमरान नाम के युवक ने की है जो पेशे से जिम ट्रेनर था और फिलहाल बेरोजगार था. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करके आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस जांच में एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें मुस्कान की हत्या के बाद हत्यारा गली से तेज चाल में निकल रहा है. हालांकि वीडियो में हत्यारे का चेहरा साफ़ साफ़ नहीं दिख रहा है. आरोपी इमरान हत्या करने के बाद घर से जाता हुआ दिखाई दे रहा है.

अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

बता दें कि मुस्कान की हत्या के कई घंटों बाद भी अब तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है. आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार चल रहा है. अब मामले में गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

IIT दिल्ली सुसाइड केस: छात्र की मौत मामले में रिटायर्ड जज करेंगी जांच



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top