दिल्ली (Delhi News) में रहने वाले बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करने और उनके बुढ़ापे को खुशनुमा बनाने के लिए सरकार ने एक बेहद शानदार पहल की है. राजधानी में 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वयो आनंद योजना’ (Vayo Anand Yojana) की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत पूरी दिल्ली में ऐसे विशेष मनोरंजन केंद्र (Recreation Centers) खोले जाएंगे, जहां बुजुर्ग अपनी पसंद के खेल, योग, ध्यान और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे.
कैरम-लूडो से लेकर टीवी, किताबें और हेल्थ चेकअप तक
इन केंद्रों का मकसद बुजुर्गों को घर की चारदीवारी से निकालकर एक सक्रिय और स्वस्थ जीवन देना है. यहां उनके समय बिताने के लिए हर जरूरी सुविधा मौजूद होगी:
- मनोरंजन: कैरम बोर्ड, लूडो जैसे इनडोर गेम्स के साथ-साथ टीवी और कंप्यूटर की व्यवस्था.
- पढ़ाई-लिखाई: किताबें और रोजाना के समाचार पत्र उपलब्ध रहेंगे.
- स्वास्थ्य (Health): नियमित रूप से योग (Yoga) और ध्यान की कक्षाएं होंगी. साथ ही हर महीने हेल्थ चेकअप कैंप लगेंगे और फर्स्ट-एड किट हमेशा मौजूद रहेगी.
- उत्सव: साल में 5 से 6 सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पर्व एक साथ मनाए जाएंगे ताकि सामाजिक मेलजोल बढ़े.
CNG के दाम बढ़े तो टैक्सी चालकों ने खोला मोर्चा, दिल्ली में 3 सितंबर को प्रदर्शन
200 बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन जरूरी
योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने कुछ नियम और आर्थिक मदद का भी खाका तैयार किया है:
- संचालन: हर केंद्र हफ्ते में कम से कम 5 दिन और रोजाना करीब 7 घंटे खुला रहेगा.
- रजिस्ट्रेशन: एक केंद्र को शुरू करने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र के कम से कम 200 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण अनिवार्य होगा. इसमें महिलाओं, दिव्यांगों और ट्रांस पुरुषों को खास प्राथमिकता दी जाएगी.
- फंडिंग: प्रत्येक केंद्र के संचालन के लिए सरकार हर महीने 20,000 रुपये (यानी सालाना 2.40 लाख रुपये) की आर्थिक सहायता देगी.
- सुरक्षा: आपातकालीन स्थिति (Emergency) से निपटने के लिए इन केंद्रों को सीधे स्थानीय पुलिस और अस्पतालों से जोड़ा जाएगा.
‘बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर’
इस योजना पर बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा, “वयो आनंद योजना के जरिए हमारा लक्ष्य बुजुर्गों को एक ऐसा सुरक्षित और खुशहाल माहौल देना है, जहां वे न सिर्फ स्वस्थ रहें बल्कि सामाजिक तौर पर भी पूरी तरह से सक्रिय रहें.”
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद गर्मी का सितम, 37°C तक पहुंचेगा तापमान
