फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वाणिज्यिक एवं पार्किंग क्षेत्रों में नाइट स्वीपिंग कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री राजेश नागर, नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी भी मौजूद रही। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि यह पहल क्षेत्र में स्वच्छता, सुव्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।

इस परियोजना से लगभग 1,06,31,855 की लागत से संचालित इस परियोजना के अंतर्गत 1,63,750 वर्गमीटर क्षेत्रफल को कवर किया जाएगा। इसके लिए 41 सफाई कर्मी 4 ट्रैक्टर ट्रॉली, 33 रिक्शा और 2 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इस पहल से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित शहरी व्यवस्था का लाभ मिलेगा यह कदम नागरिक जीवन को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय विकास को सशक्त करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
इसके पश्चात वार्ड नंबर-35 गांव बुढ़ैना में सामुदायिक भवन का भव्य उद्घाटन किया। यह भवन सामाजिक सांस्कृतिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक मंच प्रदान करेगा और आने वाली पीढिय़ों के लिए खुशियों का केंद्र बनेगा। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि यह केवल एक इमारत का निर्माण नहीं है बल्कि यह गांव की एकता, विश्वास और विकास के नए अध्याय का प्रतीक है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सभी के सहयोग, आशीर्वाद और सामूहिक संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गांव बुढ़ैना में इस ऐतिहासिक अवसर पर आप सभी को दिल से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज का दिन केवल बारात घर के निर्माण का नहीं है बल्कि यह गांव की पहचान और भविष्य की दिशा का प्रतीक है।
यह सामुदायिक भवन केवल एक इमारत नहीं बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए खुशियों का केंद्र और सामाजिक सहभागिता का मंच बनेगा मेरे बूढ़ैना परिवार के लोगों से मेरा रिश्ता केवल राजनीति का नहीं बल्कि विश्वास और अपनापन का है। आपकी सहयोग और समर्थन से यह परियोजना संभव हुई है। यहां होने वाले कार्यक्रम पूरे गांव के सामुदायिक जीवन को सशक्त बनाएंगे और स्थानीय विकास को मजबूती देंगे।
उन्होंने कहा कि ये परियोजना भविष्य पर आधारित है, उत्कृष्ट फरीदाबाद का सपना तभी पूरा होगा जब बूढ़ैना जैसे गांव मजबूत और आत्मनिर्भर बनेंगे। हमारा लक्ष्य केवल विकास नहीं बल्कि उत्कृष्ट और समग्र विकास करवाना है। उन्होंने सभी से मिलकर बूढ़ेना को विकास समृद्धि और एकता का मॉडल बनाने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन और नाइट स्वीपिंग कार्य के माध्यम से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।