आठवां वेतन आयोग: पेंशन बंद होने की चर्चा पर अपडेट, रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर


8वें वेतन आयोग को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही एक खबर ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ा दी थी. दावा किया जा रहा था कि कुछ रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन बंद हो सकती है या 2026 के बाद रिटायर होने वालों को ही पेंशन रिवीजन का फायदा मिलेगा. अब इस दावे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

एनसी-जेसीएम स्टाफ साइड के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. उन्होंने कहा कि पेंशन बंद होने या कुछ रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन रिवीजन से बाहर किए जाने की बातें बेबुनियाद हैं.

क्या बोले शिव गोपाल मिश्रा?
शिव गोपाल मिश्रा ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर पेंशनर्स को इस तरह की अफवाहों पर भरोसा नहीं करने को कहा है. उन्होंने बताया कि कई पेंशनर्स ने उनसे संपर्क किया था, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके नाम से ऐसे मैसेज फैलाए जा रहे थे जिनमें पेंशन बंद होने की बात कही गई थी.

मिश्रा ने साफ कहा कि ऐसी सभी बातें पूरी तरह गलत हैं और इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पेंशनर्स की पेंशन जारी रहेगी और पेंशन में सुधार को लेकर चर्चा चल रही है.

इस हफ्ते कब-कब रहेंगे बंद? जानें 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच RBI छुट्टी की पूरी लिस्ट

क्या अब पेंशन बढ़ेगी?
सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा था कि सिर्फ 2026 के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ही 8वें वेतन आयोग के तहत पेंशन रिवीजन का फायदा मिलेगा.

इस पर भी मिश्रा ने कहा कि पहले या बाद में रिटायर हुए पेंशनर्स के मामले पर 8वें वेतन आयोग में चर्चा चल रही है. यानी फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है कि पुराने पेंशनर्स को पेंशन रिवीजन से बाहर कर दिया जाएगा.

पेंशन रिवीजन पर अभी क्या हो रहा है?
8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स से जुड़े मुद्दे भी रखे जा रहे हैं. एनसी-जेसीएम स्टाफ साइड पहले ही मांग कर चुका है कि मौजूदा पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को पेंशन रिवीजन के दायरे में शामिल किया जाए.

कितने लोगों को फायदा होगा?
8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन व पेंशन में बदलाव की सिफारिश करने के लिए किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक इसके दायरे में करीब 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स आते हैं. आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं. आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है.

आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव

क्या करना चाहिए?
पेंशनर्स के लिए सबसे जरूरी बात ये है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हर मैसेज पर भरोसा न करें. पेंशन बंद होने या पेंशन रिवीजन से बाहर किए जाने जैसी खबरों की जांच हमेशा आधिकारिक सोर्स से करना जरूरी है. शिव गोपाल मिश्रा ने भी पेंशनर्स से कहा है कि वे केवल आधिकारिक यूनियन हैंडल या भरोसेमंद सोर्सों से जारी जानकारी पर ध्यान दें.

पेंशन में बढ़ोतरी कितनी होगी?

अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि 8वें वेतन आयोग के बाद पेंशन में कितने रुपये की बढ़ोतरी होगी. इसका फैसला सरकार की मंजूरी के आधार पर होगा.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top