आज CNG के साथ पेट्रोल- डीजल के भी बदले दाम? जानें महंगा हुआ कि सस्ता


शनिवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर लोगों की नजर बनी हुई है. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के पुराने रेट बरकरार रखे हैं.

अगर आप आज गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जान लेना जरूरी है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में टैक्स वगैरह के कारण अलग होती हैं.

दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का क्या भाव?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 29 अगस्त को पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

नोएडा- गुरुग्राम समेत किन शहरों में क्या है CNG का ताजा रेट? 3.89 रुपए महंगी हुई गैस

मुंबई में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए प्रति लीटर है. वहीं डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.

कोलकाता में क्या है ताजा भाव?

कोलकाता की बात करें तो यहां पर पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपए प्रति लीटर है. वहीं डीजल का रेट भी 99.82 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है.

शहर अनुसार पेट्रोल और डीजल के भाव- 

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली  102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई 111.31 रुपये 97.97 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई  107.78 रुपये 99.56 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये
वाराणसी 107.40 रुपये 90.10 रुपये
भुवनेश्वर 103.19 रुपये 100.68 रुपये
आगरा  107.09 रुपये 89.80 रुपये

क्या है गुड न्यूज?

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में गाड़ी चलाने वालों के लिए सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है. हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज इसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है. सीएनजी के दाम बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी कार, ऑटो और टैक्सी चलाने वालों का खर्च बढ़ेगा. वहीं, दूसरी ओर जिनके पास भी पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां हैं, उनको फिलहाल ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. 

पिछले 4 महीनों में करीब 10 रुपए महंगी हुई गैस, आज 5वीं बार बढ़े दाम

कच्चे तेल की कीमतों पर क्यों है नजर?

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाला उतार-चढ़ाव घरेलू ईंधन कीमतों पर असर पड़ता है. हाल के दिनों में वैश्विक तेल बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. फिलहाल घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट शांत रहने से थोड़ी राहत है. लेकिन आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तेल कंपनियों के रेट में बदलाव हो सकता है.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top