आज 14 किलो और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिल रहा है, यहां से देखें ताजा रेट


अगर आप घर के लिए गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं या होटल-रेस्टोरेंट का बिजनेस करते हैं तो आज का एलपीजी रेट जानना जरूरी है. महीने के आखिरी दिन यानी 30 अगस्त को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में अगस्त की शुरुआत में कटौती की गई थी.

यानी घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के लिए ग्राहकों को अभी वही कीमत चुकानी होगी, जबकि कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को अगस्त में राहत मिली थी.

शहर अनुसार, घरेलू एलपीजी की रेट लिस्ट- 

शहर  घरेलू एलपीजी की कीमत
दिल्ली 942.00 रुपए
मुंबई 941.50 रुपए
कोलकाता 968.00 रुपए
चेन्नई 957.50 रुपए
बेंगलुरु 944.50 रुपए
पटना 1,031.50 रुपए
देहरादून 961.00 रुपए
भोपाल 947.50 रुपए
चंडीगढ़ 951.50 रुपए

आज पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर? दिल्ली, मुंबई समेत इन शहरों के ताजा रेट जारी

शहर अनुसार, कमर्शियल एलपीजी की रेट लिस्ट-

शहर  कमर्शियल एलपीजी की कीमत
दिल्ली 2,738.00 रुपए
मुंबई 2,691.50 रुपए
कोलकाता 2,872.50 रुपए
चेन्नई 2,906.00 रुपए
बेंगलुरु 2,821.00 रुपए
पटना 3,018.00 रुपए
देहरादून 2,791.00 रुपए
भोपाल 2,743.00 रुपए
चंडीगढ़ 2,760.00 रुपए

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर कितने का है?
राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपए का मिल रहा है. इस महीने घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2,738 रुपए का है. अगस्त की शुरुआत में इसकी कीमत में 192 रुपए की कटौती की गई थी.

मुंबई में क्या है एलपीजी का रेट?
मुंबई में घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत करीब 941.50 रुपए है. वहीं 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का रेट अगस्त में घटकर करीब 2,691.50 रुपए के आसपास आया था. घरेलू एलपीजी की कीमत में अगस्त में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है.

क्या बिना बैंक अकाउंट के भी बन सकता है क्रेडिट कार्ड? जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया

कोलकाता और चेन्नई में कितनी कीमत?
कोलकाता में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर 968 रुपए का है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 957.50 रुपए है. कमर्शियल एलपीजी की बात करें तो कोलकाता में 19 किलो सिलेंडर का रेट 2,872.50 रुपए है. चेन्नई में ये करीब 2,906 रुपए के आसपास है.

कब सस्ता हुआ था कमर्शियल गैस? 
तेल कंपनियों ने 1 अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपए से ज्यादा तक की कटौती की थी. दिल्ली में कीमत 2,930 रुपए से घटकर 2,738 रुपए हुई थीं. कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल आमतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकान और दूसरे कारोबारों में होता है. इसलिए इसके सस्ता होने से कारोबारों की गैस लागत कम होती है.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top