आज के समय में UPI लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में लोग चाय-कॉफी के बिल से लेकर बड़े ऑनलाइन पेमेंट तक हर छोटी-कछोटी चीजों के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि UPI से हर जगह एक जैसी रकम का पेमेंट नहीं किया जा सकता है? हालांकि, बहुत से लोगों को लगता है कि UPI से हर तरह के पेमेंट की लिमिट सिर्फ 1 लाख रुपये तक होती है, लेकिन ऐसा नहीं है.
दरअसल, UPI पेमेंट की लिमिट अलग-अलग सेवाओं और जरूरतों के हिसाब तय की गई है. ऐसे में अगर आप अस्पताल का बिल, कॉलेज की फीस, बीमा या टैक्स का पेमेंट UPI से करना चाहते हैं, तो आपको इसकी लिमिट के बारे में जरूर पता होनी चाहिए.
सामान्य UPI ट्रांजैक्शन की कितनी है लिमिट?
आमतौर पर सामान्य UPI पेमेंट के लिए प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 1 लाख रुपये तक होती है. वहीं, यह लिमिट रोजाना के सामान्य लेनदेन जैसे शॉपिंग, बिल पेमेंट और अन्य सेवाओं के लेनदेन के लिए लागू होती है. हालांकि, कुछ खास कैटेगरी में इससे ज्यादा रकम का ट्रांजैक्शन करने की सुविधा दी गई है.
BRICS समिट: दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कई गुना बढ़ा कमरों का किराया
इन सेवाओं में कर सकते हैं 5 लाख रुपये तक का पेमेंट
- टैक्स पेमेंट: अगर आप इनकम टैक्स या किसी अन्य पात्र टैक्स का पेमेंट UPI से करते हैं, तो इसकी लिमिट 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजैक्शन तक कर दी गई है.
- IPO और निवेश: IPO आवेदन और RBI की रिटेल डायरेक्ट स्कीम में भी 5 लाख रुपये तक की लिमिट लागू होती है.
- अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाएं: अस्पतालों में इलाज से लेकर बिल पेमेंट तक के लिए 5 लाख रुपए तक की UPI पेमेंट की सुविधा मिल सकती है.
- कॉलेज: कॉलेज और अन्य शिक्षा संस्थानों की फीस जमा करने के लिए भी ज्यादा किमीट का फायदा मिलता है.
- बीमा पेमेंट: बीमा से जुड़े कुछ पेमेंट में भी ज्यादा लिमिट लागू होती है.
UPI Lite और UPI 123Pay की अलग है लिमिट
- UPI Lite: इसमें एक ट्रांजैक्शन की लिमिट 1,000 रुपए तक है और वॉलेट बैलेंस की अधिकतम लिमिट 5,000 रुपए तक रखी गई है.
- UPI 123Pay: फीचर फोन यूजर्स के लिए शुरू की गई इस सिस्टम में प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 10,000 रुपये तक है.
ध्यान दें कि UPI लिमिट की अधिकतम लिमिट का मतलब यह नहीं है कि आप उतनी ही रकम पेमेंट कर पाएंगे. क्योंकि NPCI की तय लिमिट के बावजूद आपका बैंक या UPI ऐप अपनी अलग ट्रांजैक्शन लिमिट तय कर सकता है.
भारत से बार-बार पेट्रोल क्यों मांग रहा रूस? मंगवाना पड़ा 10 लाख बैरल तेल
