Bollywood News: ‘हैवान’ का रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर आउट! 18 साल बाद पर्दे पर आमने-सामने भिड़े अक्षय और सैफ (25.08.26)


अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दोनों स्टार्स को पूरे 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर ला रही है। फिल्म में अक्षय कुमार एक खूंखार और सनकी ‘साइको किलर’ के बेहद डार्क अवतार में नजर आ रहे हैं, वहीं सैफ अली खान एक नेत्रहीन पूर्व मार्शल आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक सिलसिलेवार हत्याएं करने वाले कातिल और एक मासूम बच्चे की जान बचाने में जुटे अंधे शख्स के बीच चूहे-बिल्ली के खेल पर आधारित है। अक्षय और सैफ का यह हाई-वोल्टेज टकराव दर्शकों में जबरदस्त रोमांच पैदा कर रहा है। यह एक्शन-सस्पेंस थ्रिलर 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top