[gtranslate]

अंत्योदय के मूलमंत्र पर चलकर जन-जन को सशक्त कर रही है भाजपा की नायब सरकार: राजेश नागर

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। फरीदाबाद कि तिगांव विधानसभा में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मलेन में राज्यमंत्री राजेश नागर ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार अंत्योदय के मूलमंत्र पर चलकर जन जन को सशक्त करने का कार्य कर रही है, युवाओं को बिन खर्ची बिन पर्ची नौकरी मिल रही है।

नागर ने बताया की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिला, युवा, गरीब और किसान सभी वर्गों को मजबूत किया जा रहा है। देश में मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी और प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता संभाली, यह सब जनता में भाजपा के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाती है। फरीदाबाद कि तिगांव विधानसभा में आयोजित भाजपा सक्रिय सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री राजेश नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, अनुशासन समिति कि प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश बैसला, राजेश चौधरी, गौरव चौधरी, सुधीर मेहता, कृष्ण पहलवान, मुकेश झा, महिला मोर्चा अध्यक्षा राजबाला सरदाना, पार्षद प्रदीप तोंगड, सुमंत चंदेल, शीशराम अवाना और बड़ी संख्या में सक्रीय सदस्यों ने भाग लिया ।

भाजपा कार्यकर्त्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर करता है कार्य : पंकज पूजन रामपाल

सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा, सामाजिक समरसता तथा सुशासन के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स ने संगठनात्मक विषयों पर किया मार्गदर्शन

भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स ने मंडल को संगठन कि कार्यशैली, मंडल सुदृढ़ीकरण, संगठन विस्तार, जन समर्थन और जन संपर्क, जन संवाद आदि संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के आगामी सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक मनाना है और इसके लिए बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं कि सूचि तैयार कर उनकी जिम्मेदारी लगानी है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *