नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में 20 जनवरी को हर बूथ पर उत्सव मनाएगी भाजपा

नई दिल्ली/चंडीगढ़ (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में पुरे प्रदेश में सभी बूथों पर उत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होते ही प्रदेश के 20,629 बूथों पर अभिनंदन स्वरूप होर्डिंग लगाए जायेंगे।

Gemini Generated Image BJP to celebrate the appointment of new national president

बडौली ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ विशेष वर्चुअल बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और अर्चना गुप्ता समेत सभी नेतागण मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश के सभी 377 मंडल अध्यक्षों के साथ भी वर्चुअल बैठक होगी ताकि कार्यक्रम को जमीनी स्तर तक बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

इसके साथ ही पार्टी ने विकसित भारत जीरामजी योजना को लेकर 28 जनवरी तक जिलों और विधानसभाओं में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। बडौली ने कहा कि सांसद, विधायक, नगर निगम व पालिका चेयरमैन और ब्लॉक समिति प्रमुख कम से कम पांच गांवों में जाकर जनता को योजना की जानकारी देंगे। ग्रामीण चौपालों के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जा सके।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि अभियान के तहत हर विधानसभा में होर्डिंग्स लगाए जाएंगे और कार्यकर्ता तथ्यों के साथ जनता को योजना की जानकारी देंगे। भाजपा का उद्देश्य है कि किसी भी व्यक्ति के मन में योजना को लेकर भ्रम न रहे और कांग्रेस के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब दिया जा सके।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top