फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि BJP सरकार ने जो गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। उन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को मिले, और उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले। इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के साथ-साथ उन योजनाओं से संबंध रखने वाले अधिकारी और विभाग भी मौके पर आ रहे हैं।
केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद के गांव बसंतपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जहां केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लाभार्थियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा भेंट कर लोगों संग जन संवाद भी किया। वहीं उपस्थित लोगों विकसित भारत संकल्प शपथ दिलवाते हुए भागीदारी सुनिश्चित करने आह्वान किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मोदी अगर प्रधानमंत्री न बनते तो ना ही कश्मीर से धारा 370 हटती और न ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होता। सतयुग में भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे और 500 साल के बाद भगवान राम अयोध्या के मंदिर में विराजमान होंगे। कृषणपाल गुर्जर ने कहा की प्रधानमंत्री देश दे तरक्की का सारा श्रेय देश के 140 करोड़ लोगों को देते हैं।
जिन्होंने मुझ पर विश्वास करके मुझे पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का मौका दिया, जिसकी वजह से मैं यह फैसला कर पाया। हम सब भाग्यशाली और साक्षी हैं जो की राम मंदिर को बनते हुए देख रहे हैं। भारत देश में यह पहली सरकार देश में आई है जो गरीबों के बैंक के कर्जे की गारंटी बैंको को देती है। पिछले नौ सालों में देश को आर्थिक रूप से मजबूत मोदी सरकार ने किया है इसके साथ ही देश की सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करने का काम मोदी ने किया है।