नई दिल्ली, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। लोक सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश के BJP announces195 candidates के नामों मंजूरी दी गई थी। भाजपा की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे।
29 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की गरिमामयी उपस्थिति और श्री @JPNadda की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव हेतु 195 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार के नामों पर मंजूरी दी गई। (1/4) pic.twitter.com/Wv8yVYnegK
— BJP (@BJP4India) March 2, 2024
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) के लिए 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। भाजपा की पहली सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल की आसनसोल संसदीय सीट से भाजपा ने टीएमसी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक पवन सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं इस सूची में कई वर्तमान सांसदों का टिकट भी काटे गए हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में नई दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, आदरणीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी, आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, आदरणीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री @blsanthosh… pic.twitter.com/mkYDufDm9Y
— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) March 2, 2024
दिल्ली में प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी समेत मीनाक्षी लेखी और डा. हर्षवर्धन का पत्ता साफ हुआ है तो वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा संसदीय सीट से और दिवंगत पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज नई दिल्ली सीट से भाजपा ने मैदान में उतारा है।
सूचि में 57 पिछड़ा वर्ग से 27 अनुसूचित जाति से और 18 नाम अनुसूचित जनजाति से शामिल है। दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी टिकट बचाने में सफल रहे। बंगाल की आसनसोल सीट से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी गायक पवन सिंह को मैदान में उतारा गया है।
भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में यूपी की 80 सीटों में से 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता को फिर से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया। हालांकि फूलपुर, इलाहाबाद और कौशांबी संसदीय सीट के लिए नामों की घोषणा नहीं की गई। केरल की तिरुअनंतपुरम से राजीव चंद्रशेखर तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी मैदान में उतारा गया है।
भाजपा की पहली सूची में मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है। आगरा से केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह को भी फिर टिकट दिया गया है। भाजपा ने उत्तराखंड की पांच में से तीन लोकसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित किए। टिहरी से महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा, नैनीताल से अजय भट्ट होंगे प्रत्याशी। हजारीबाग से जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल भाजपा के प्रत्याशी बनाये गए हैं।
हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब वेस्ट त्रिपुरा से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव। गौतमबुद्ध नगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को फिर पार्टी ने उम्मीदवरा बनाया है। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों – शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) और बिप्लब देब (त्रिपुरा) के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी शामिल हैं, जो राजस्थान के कोटा से फिर से लड़ेंगे। चौहान को विदिशा से और देब को त्रिपुरा पश्चिम से मैदान में उतारा गया है।
पहली सूची में केंद्रीय मंत्रियों में मनसुख मंडाविया, जीतेंद्र सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, गजेंद्र शेखावत, भूपेन्द्र यादव, जी किशन रेड्डी, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजीव चन्द्रशेखर, अर्जुन राम मेघवाल और अर्जुन मुंडा का नाम शामलि है। उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20 और दिल्ली की पांच सीटें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा ने पूर्व बसपा सांसद रितेश पांडे को यूपी की अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।