[gtranslate]

आप से नाराज, Ashok Tanwar ने मुख्यमंत्री व् प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्ली, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। हरियाणा के पूर्व सांसद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष Ashok Tanwar ने शनिवार को भाजपा केंद्रीय कार्यालय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख आदि नेताओं की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने तंवर को पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अशोक तंवर को अपना भांजा बताया। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के विस्तार के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण दिन है। अशोक तंवर आज हमारी पार्टी में शामिल हुए है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि सबको सम्मान मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा की भले ही यह कांग्रेस पार्टी में रहे हो, लेकिन यह मेरे भांजे लगते है। क्योंकि इनकी माता का और मेरा गांव एक ही है। उस नाते से पहले भी मिलते रहे। वो बात अलग है कि हम अलग-अलग पार्टी में थे, लेकिन मुझे उस समय बहुत कष्ट हुआ जब कांग्रेस पार्टी में रहते हुए इनके ऊपर हमला तक किया गया। वो भी कांग्रेस पार्टी को लोगों ने किया, उस दिन मुझे लगा कि इनकी चिंता करनी चाहिए।

पिछले 10 सालों में देश बदला है: अशोक तंवर

पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश बदला है। देश की एकता को लेकर अब बड़े पैमाने पर काम हुआ है, करोड़ों लोगों का भाग्य बदले, उनका जीवन स्तर ऊपर उठे, देश दुनिया में शीर्ष पर पहुंचे इसके लिए पूरे टीम के रूप में जो काम हुआ है उससे मैं और मेरे सभी साथी प्रभावित हुए। विकास की यात्रा में देश जब 2047 में 100 साल पूरे करेगा, तब दुनिया के शीर्ष पर भारत होगा।

अशोक तंवर ने कहा कि हमारा गौरव, हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता पूरी दुनिया में छा जाए। हर एक देशवासी को मौका मिले कि वो अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए अहम योगदान देश की तरक्की में दे, ऐसी हमारी कामना है। अशोक तंवर ने कहा 2024 के अंदर लोकसभा में सभी रिकॉर्ड हम पार करेंगे और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने इस मौके पर अशोक तंवर सहित भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं को आश्वस्त किया कि पार्टी में सबका मान सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर के भाजपा में आने से निश्चित ही भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की होने वाली एतिहासिक जीत अशोक तंवर के आने के बाद और भी बड़ी होगी। बता दें कि अशोक तंवर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंध के चलते नाराज थे।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *