फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। बाल भवन फरीदाबाद में स्लम क्षेत्र के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक विशेष रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन टुगेदर वी विल फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें कुल 34 बच्चों के खून के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों की जांच में सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, लिक्विड प्रोफाइल और थायराइड सहित अन्य महत्वपूर्ण परीक्षण किए जाएंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति से सम्मानित बीजेपी जिला मजदूर प्रकोष्ठ के संयोजक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चे हमारी पहचान होते हैं, इन्ही में से आगे चलकर कोई अधिकारी, कोई नेता या समाज सेवक बनकर समाज को दिशा देने के काम करेंगे। इसलिए इनके स्वस्थ का ख्याल रखा जाना बहुत ही जरुरी है। उन्होंने कहा की स्वस्थ बच्चे ही मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
संस्था की ओर से दर्शन देशवाल ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 16 वर्षों से स्लम क्षेत्र के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। ऐसे बच्चों के उपचार के लिए संस्था द्वारा उन्हें पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा ने कहा कि बाल कल्याण परिषद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। बाल भवन में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यहां डे-केयर सेंटर के तहत बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधि कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा व् डिविज़नल बल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री में सभी आये हुए अत्तिथियों का स्वागत किया।