विशाल चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच देगी मिशन जागृति

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। मिशन जागृति की ओर से आगामी 2 अक्टूबर को विशाल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों और उद्देश्य को लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आयोजन को लेकर जानकारी साझा की।

मिशन जागृति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक गौतम ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कल्पना, भावनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त कर सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने अभिभावकों और विद्यालयों से बच्चों को प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। चित्रकला के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपनी सोच को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मिशन जागृति के पदाधिकारी और विभिन्न सहयोगी संस्थाएं मिलकर तैयारियों में जुटी हुई हैं।

आयोजकों ने विद्यालयों, अभिभावकों और समाजसेवियों से आयोजन में सहयोग और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान संतोष अरोड़ा, अशोक भाटेजा, महेश आर्य, सीएलएस प्रॉपर्टीज के राजेंद्र नागर, भावना चौधरी, सरदार गुरमीत सिंह, रविंद्र मलिक सहित संगठन के अन्य साथी और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top