पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए 21 सितंबर तक करें आवेदन

रोहतक,। पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थलों की यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा सरकार ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि यह यात्रा श्री गुरु नानक देव जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर 22 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन श्री गुरु रामदास निवास, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी, कुरुक्षेत्र, हरियाणा-136118 के कार्यालय में भेज सकते हैं।

उपायुक्त के अनुसार आवेदन में श्रद्धालु को अपना नाम, माता-पिता का नाम, मतदाता पहचान पत्र/आधार कार्ड/राशन कार्ड आईडी, जन्मतिथि, जन्मस्थान, वर्तमान पता, व्यवसाय, पासपोर्ट नंबर तथा पासपोर्ट जारी होने की तिथि और स्थान की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा, यदि श्रद्धालु पहले कभी पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है तो उसकी पिछली यात्रा की तिथि सहित पूरा विवरण भी देना होगा।

सतबीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को अमृतसर से पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। पाकिस्तान स्थित प्रमुख सिख धार्मिक स्थलों की यात्रा के बाद जत्था 1 दिसंबर 2026 को लाहौर स्थित गुरुद्वारा श्री देहरा साहिब से भारत के लिए रवाना होगा।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top