बार एसोसिएशन फरीदाबाद चुनाव: प्रधान पद के उम्मीदवार धनिराम रजक राजपूत ने जारी किया 6 सूत्रीय चुनावी एजेंडा

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। बार एसोसिएशन फरीदाबाद के 11 सितंबर 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर प्रधान पद के उम्मीदवार एडवोकेट धनिराम रजक राजपूत ने अपना चुनावी विजन और वकीलों के लिए 6 प्रमुख वादों का एजेंडा जारी किया है। उन्होंने वकील समुदाय से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए कहा कि उनका संकल्प मजबूत बार और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।

धनिराम रजक राजपूत ने कहा कि यदि उन्हें प्रधान चुना जाता है तो बार एसोसिएशन में जातीय भेदभाव समाप्त करने की दिशा में काम किया जाएगा और सभी अधिवक्ताओं को समान सम्मान दिलाया जाएगा। उन्होंने जूनियर अधिवक्ताओं के लिए 3,000 रुपये मासिक भत्ता शुरू करने का भी वादा किया।

उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे में कहा कि किसी भी अधिवक्ता के साथ कोर्ट परिसर या कोर्ट के बाहर होने वाली किसी भी घटना में निष्पक्ष न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ऐसा नियम बनाने की बात कही, जिससे किसी भी वकील साथी के साथ कोई भी व्यक्ति अभद्र व्यवहार या वारदात न कर सके।

स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने बड़ा वादा किया है। उनके अनुसार वरिष्ठ और जूनियर अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये तक का टर्म या हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा जिन महिला और पुरुष अधिवक्ताओं के पास कोर्ट में बैठने के लिए सीट नहीं है, उन्हें सीट उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया है।

धनिराम रजक राजपूत ने सभी अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि “आपकी समस्या, मेरा संकल्प” उनके चुनाव अभियान का मूल मंत्र है और वे सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top