2027 में प्रचंड बहुमत से बीजेपी सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल कर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार का फोकस उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के सर्वांगीण विकास, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और न्यायालयों के आदेशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने पर है। उन्होंने कहा कि सरकार इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीजेपी इन दिनों बूथ सत्यापन अभियान चला रही है। इस अभियान के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की कवायद की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर 2027 के चुनाव की तैयारियों को धार देना है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख के पास फिलहाल कोई काम या मुद्दा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सत्ता में वापस आने के लिए ललायित हैं, लेकिन उनकी सत्ता के आसपास आने की कोई संभावना नहीं है। मौर्य ने कहा कि इसी बौखलाहट में अखिलेश यादव उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और प्रदेश व देश के हित में लगातार काम करना है। पार्टी 2027 में बड़ी जीत हासिल कर प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top