दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने से लोगों को उमस और गर्मी ने परेशान कर रखा है. मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने के कारण इस हफ्ते भी बारिश की संभावना बहुत प्रबल नहीं है, जिससे गर्मी और उमस में बढ़ोतरी होने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 और 2 सितंबर को बारिश हल्की से मध्यम स्तर की बारिश लोगों को कुछ देर के लिए राहत पहुंचाएगी.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार (30 अगस्त) को आसमान में हल्के बादल छाये रहे, लेकिन धूप ने थोड़ा परेशान किया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा. वहीं, गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिमांशु भाऊ गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?
IMD के अनुसार, आज सोमवार (31 अगस्त) को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत ही कम है. आज भी दिल्ली की जनता को चिलचिलाती धूप परेशान करने वाली है. इस दौरान शहर में न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है.
विभाग के अनुसार, इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति दिन के समय 20-25 किमी प्रति/घंटा रहेगी. विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
पिछले 24 घंटों में तापमान में नहीं कोई बदलाव
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहा.
पिछले 24 घंटों में राजधानी में 15-20 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं, जबकि पालम में 10:00 बजे हवा की गति 35 किमी/घंटा तक पहुंच गई. IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम नमी का स्तर 74 प्रतिशत और न्यूनतम नमी का स्तर 54 प्रतिशत रहा.
सौर ऊर्जा से दौड़ेगी नमो भारत, जालौन में लगेगा सोलर प्लांट
