ईरान वॉर के बीच PM मोदी ने कैसे बदली रणनीति? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा


अमेरिका से रिश्तों को लेकर वहां के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया कूटनीतिक कदमों की तारीफ की है. अखबार ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के कुछ हालिया फैसले के चलते पीएम मोदी ने अपनी कूटनीति को आर्थिक नीति में तब्दील कर दिया है. वह अमेरिका से रिश्तों को लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं. इससे जुड़ा पोस्ट बीजेपी की महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक्स पर भी साझा किया है. 

उन्होंने लिखा कि भारत की विदेश नीति अब तेजी से आर्थिक नीति बनती जा रही है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक कूटनीति स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी की आर्थिक मजबूती में बदल रही है. इसके तहत मार्केट में विविधता लाना, सप्लाई चेन को सुरक्षित करना, टेक्नोलॉजी और पूंजी तक पहुंच बढ़ाना. साथ ही किसी एक चीज पर निर्भरता के जोखिम को कम करना शामिल है. 

ईरानी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि अनिश्चितता से भरी इस दुनिया में मजबूती ही देश की असली ताकत है. भारत की कूटनीति के आर्थिक पहलू पर एक दिलचस्प नजरिया. इसे जरूर पढ़ें.   

अपनी रिपोर्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स ने क्या लिखा है? 

NYT ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, फ्रांस, न्यूज़ीलैंड, सेशेल्स, मलेशिया, स्लोवाकिया, इटली; पिछले एक साल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत तेजी से दुनिया भर की यात्राएं की हैं. उन्होंने नए पार्टनर बनाए हैं. या मौजूदा पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत किए हैं. उन्हें एक कड़वी सच्चाई ने तेजी से कदम उठाने पर मजबूर किया है. 

अखबार ने आगे ट्रंप की आलोचना करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप की वजह से दुनिया में मची उथल-पुथल का सामना करने और अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भारत के पास एकमात्र तरीका है कि वह अलग-अलग जगह पर अपने रिश्ते बढ़ाए. रिपोर्ट में पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान की यात्रा का जिक्र भी शामिल है. 

अखबार ने लिखा, ‘इनमें से कई बैठकें कामकाजी थीं. यह वॉल स्ट्रीट बैंकरों के बीच सौदों पर बातचीत के लिए होने वाली जरूरी बंद दरवाजे की चर्चाओं जैसी थीं. उज्बेकिस्तान के बाद श्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के सालाना शिखर सम्मेलन के लिए किर्गिस्तान जाएंगे. यह 10 सदस्यों वाला एक क्षेत्रीय सुरक्षा समूह है. यहां उनके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर वी पुतिन के साथ बैठक करने की उम्मीद है. इस लेख को अनुप्रीता दास की तरफ से न्यूयॉर्क टाइम्स की तरफ से लिखा गया है. इस खबर में मिडिल ईस्ट के बाद जो फैसले भारत सरकार की तरफ से लिए गए हैं, साथ ही जिस तरह से ईयू की डील की गई है, उन सभी का जिक्र किया गया है.’

ट्रंप के खिलाफ फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे पीएम मोदी: NYT

इस रिपोर्ट की हेडिंग में लिखा है कि कैसे पीएम मोदी ट्रंप के मामले में फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं. एक-एक करके डील कर रहे हैं. इसे उन्होंने एक सोची समझी और सही रणनीति करार दिया है. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top