अगर आप अलग-अलग वेबसाइट्स पर अकाउंट बनाते समय अपना पर्सनल ईमेल एड्रेस देने से बचना चाहते हैं तो ब्रेव ब्राउजर का नया फीचर आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. Chrome के ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले Brave ने Email Alias फीचर पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स किसी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करते समय अपना असली ईमेल एड्रेस छिपा सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये नया फीचर कैसे काम करेगा.
क्या होता है Email Alias?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Email Alias एक तरह का ऑप्शनल ईमेल एड्रेस होता है जो आपके असली ईमेल अकाउंट से कनेक्ट रहता है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि वेबसाइट को आपका मेन ईमेल पता पता नहीं चलता है.
मान लीजिए आपका असली ईमेल एड्रेस ABC@Email.com है. किसी शॉपिंग वेबसाइट पर अकाउंट बनाते समय Brave आपके लिए एक अलग Alias यानी एक नया मेल ऐड्रेस तैयार कर सकता है. वेबसाइट पर यही नया एड्रेस इस्तेमाल होगा जबकि उस पर आने वाले मैसेज आपके असली इनबॉक्स में आएंगे. इस तरह आपको हर वेबसाइट के लिए अलग-अलग ईमेल अकाउंट बनाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: करोड़ों Chrome यूजर्स के लिए Google का अलर्ट! तुरंत करें ये काम नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
Brave में कैसे काम करेगा ये फीचर?
दरअसल, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले Brave में अपना अकाउंट बनाना होगा और उसमें अपना असली ईमेल एड्रेस देना होगा. इसके बाद ब्राउजर में लॉगिन रहने पर जब आप किसी वेबसाइट के Email वाले बॉक्स पर क्लिक करेंगे तो Brave एक पॉप-अप दिखाएगा.
इस पॉप-अप में Email Alias इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलेगा. अगर आपको ये ऑप्शन नहीं दिखाई देता है तो यूजर Email Field पर राइट-क्लिक करके भी इसे एक्सेस कर सकते हैं.
Alias चुनने के बाद वही एड्रेस वेबसाइट के फॉर्म में अपने आप भर जाएगा. इसके बाद उस Alias पर आने वाले ईमेल आपके मेन ईमेल अकाउंट पर Forward हो जाएंगे.
Privacy के लिए क्यों है खास?
आज कई वेबसाइट्स यूजर के ईमेल एड्रेस को सिर्फ लॉगिन या अकाउंट बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं करतीं हैं. ईमेल एक डिजिटल पहचान की तरह भी काम करता है. कंपनियां इसका इस्तेमाल विज्ञापन और यूजर की ऑनलाइन एक्टिविटी को समझने के लिए कर सकती हैं.
डेटा लीक होने पर भी मिल सकती है सुरक्षा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी वेबसाइट का डेटा चोरी होने की कंडिशन में वहां मौजूद यूजर्स के ईमेल एड्रेस भी कई बार लीक हो जाते हैं. अगर आपने अपना मेन ईमेल इस्तेमाल किया है तो वह स्पैम, फिशिंग या दूसरे फर्जी मैसेज के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
Alias के मामले में वेबसाइट के पास आपका असली ईमेल एड्रेस मौजूद ही नहीं होता है. इससे आपका मेन ईमेल रिवील नहीं हो पाता है और आप साइबर खतरे या डेटा लीक से बचे रह सकते हैं.
जानकारी के अनुसार, फिलहाल Brave अपने यूजर्स को पांच Email Aliases मुफ्त में इस्तेमाल करने की सुविधा दे रहा है. कंपनी आगे आने वाले समय में Premium Plan लेने वाले यूजर्स के लिए इससे ज्यादा Aliases उपलब्ध कराने पर विचार कर सकती है.
यह भी पढ़ें:
इस देश का बड़ा AI प्लान! अब हर किसी को मुफ्त मिलेगी AI की सुविधा
