पानीपत: द ग्रेट खली की गाड़ी का एक्सीडेंट, पंजाब से जा रहे थे सोनीपत


पानीपत टोल प्लाजा के पास मशहूर WWE रेसलर द ग्रेट खली की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे में द ग्रेट खली बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है. हादसे में गाड़ी को नुकसान पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक ग्रेट खली पंजाब से सोनीपत जा रहे थे. हादसे के बाद ग्रेट खली दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को छोड़कर दूसरी गाड़ी से सोनीपत के लिए रवाना हो गए.

गनीमत रही कि इस हादसे में न तो ग्रेट खली और ना ही कोई और शख्स जख्मी हुआ है. बताया जा रहा है कि ये हादसा शनिवार (29 अगस्त) शाम को तब हुआ जब खली सोनीपत की ओर जा रहे थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके लिए दूसरी गाड़ी उपलब्ध कराई गई.

द ग्रेट खली की कार का इनोवा गाड़ी से हुई टक्कर

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. दुर्घटना में गाड़ी को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है. द ग्रेट खली के टीम के सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि गाड़ी मामूली सी दुर्घटनाग्रस्त हुई है किसी को चोट नहीं लगी. अनिल शर्मा ने बताया, ”द ग्रेट खली की गाड़ी के आगे इनोवा गाड़ी चल रही थी, इनोवा ने अचानक ब्रेक लगाए तो द ग्रेट खली की गाड़ी फॉर्चूनर चला रहे ड्राइवर को भी अचानक ब्रेक लगाने पड़े, जिसके कारण गाड़ी टकरा गई.

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में खली बड़ा नाम

सड़क हादसे की खबर के बाद द ग्रेट खली के फैंस में भी चिंता बढ़ गई. द ग्रेट खली मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. उनका असली नाम दलीप सिंह राणा है. खली ने कई मौकों पर प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. डब्ल्यूडब्ल्यूई में उन्होंने 2008 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. अपने डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर में उन्होंने अंडरटेकर के अलावा जॉन सीना, बतिस्ता, शॉन माइकल्, केन जैसे सुपरस्टार्स को भी मात दी थी.

सोनीपत: स्कूल में बच्चों का सफाई का वीडियो, धरने के बाद मास्टर ने मांगी माफी



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top