सैफ अली खान पर हमला करने वाले शरीफुल इस्लाम शेख का कबूलनामा, हुआ पछतावा


बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर से अपने पर हमला हुए मामले को लेकर चर्चा में आ गए हैं. आरोपी शरीफुल इस्लाम शेख को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसने अब करीब डेढ़ साल के बाद मामले को लेकर पछतावा जताया है. शरीफुल अपने गुनाह को कबूल करना चाहता है. उसने इसके लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की है.

शरीफुल इस्लाम शेख ने सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर हमला किया था. ऐसे में अब उन पर अटैक करने के आरोप को लेकर गुनाह को कबूल करना चाहता है. शरीफुल ने कोर्ट में अर्जी देते हुए कहा कि उसे पछतावा है जो उसने किया है इसलिए वो अपने किए गुनाह को कबूल करता है. उसने अर्जी में आगे कहा कि कोर्ट उसे कम से कम सजा दे. इस मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को है.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी हिंदी की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

क्या था पूरा मामला?

बहरहाल, अगर सैफ अली खान पर हमला करने के मामले के बारे में बात की जाए तो 16 जनवरी 2025 को उनके बांद्रा स्थित घर में बाथरूम के रास्ते घुसा था. उसने बताया था कि वो घर में चोरी के उद्देश्य से घुसा था. लेकिन बाद में उसकी सैफ से हाथापाई हो गई थी, जिसके बाद उन पर चाकू से हमला किया गया था. कई दिनों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा गया था. उसका नाम शरीफुल फकीर था.

शरीफुल ने बताया था कि वो सैफ के घर में चोरी के इरादे से घुसा था और बाथरूम के रास्ते वो जेह के कमरे घुस गया था. सैफ जब बेटे को बचाने कमरे में पहुंचे तो उसने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया था और वहां से भाग निकला था. हालांकि, वो सीसीटीवी में कैद हो गया था. चाकू लगने की वजह से सैफ को अस्पताल में रहना पड़ा था और तैमूर अपने पिता को लेकर हॉस्पिटल में अकेले पहुंचे थे. करीना पुलिस स्टेशन शिकायत के लिए पहुंची थीं.

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म

सैफ अली खान का प्रोफेशनल फ्रंट

सैफ अली खान के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर को आखिरी बार सीरीज ‘कर्त्तव्य’ में देखा गया था. इसे 15 मई, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. इसमें सैफ की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं, सैफ अली खान अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ में भी नजर आने वाले हैं. इसके जरिए वो अक्षय कुमार के साथ लंबे समय के बाद स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. इसे 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top