2026 एशियन गेम्स: टेंट में ड्रेगिंस रूम, बाथरूम बहुत दूर; क्या BCCI भेजेगा B टीम?


जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों में एक महीने से भी कम का वक्त बाकी रह गया है, जिसके लिए हिस्सा लेने वाले देश तैयारियों में जुटे हैं. इसमें भारत भी शामिल है. फैंस की नजरें भारत की क्रिकेट टीम पर टिकी हुई है. टूर्नामेंट के लिए BCCI किस तरह की टीम भेजेगा, इस पर बड़ी ही दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई. बताया गया कि खराब व्यवस्था के चलते भारतीय बोर्ड B टीम भेजने पर विचार कर रहा है. 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत 24 सितंबर से होगी.

टेंट में ड्रेसिंग रूम, 500 मीटर दूर टॉयलेट

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट में बीसीसीआई के सोर्स के हवाले से बताया गया कि भारतीय बोर्ड और एशियाई क्रिकेट काउंसिल जापान में क्रिकेटरों के लिए की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नहीं है. बीसीसीआई की तरफ से एक ऑब्जर्वर वहां भेजा जा सकता है. क्रिकेटरों के लिए टेंट में ड्रेसिंग रूम बनाने की बात हुई. इसके अलावा बताया गया कि वहां से टॉयलेट करीब 500 मीटर दूर होगा. खेलों के लिए टीम इंडिया का एलान पहले ही हो चुका है.

सोर्स ने कहा, “हमने ACC के दौरान एक मीटिंग में जापान ओलंपिक अधिकारियों को बताया कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए थे और वॉशरूम उन टेंट से 500 मीटर दूर थे, जिससे खिलाड़ियों के लिए स्थिति असंतोषजनक हो गई है. साथ ही, होटल के कमरे बहुत छोटे हैं, और यह एक बड़ी चिंता की बात है.”

B टीम भेजने पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी 

बीसीसीआई की तरफ से B टीम भेजने पर चुप्पी तोड़ी गई है. बोर्ड ने एक सोर्स ने एनडीटीवी को B टीम भेजने पर बताया, जिसमें बताया कि खराब स्थिति को लेकर चिंता जरूर है, लेकिन B टीम भेजने की बात बिल्कुल गलत है. हालांकि अभी भारतीय बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है. 

एशियाई खेलों के लिए भारतीय स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह

 

यह भी पढ़ें: बड़ा उलटफेर: नामीबिया ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को दूसरी बार चटाई धूल



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top