दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हल्की बारिश के साथ उमस बनी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. आज भी राजधानी में उमस लोगों को परेशान करने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 सितंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कुछ इलाकों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार (26 अगस्त) को आसमान में बादल छाये रहे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा. गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सुबह 8:30 बजे तक शहर में 8.8 मिमी दर्ज की गई.
दिल्ली: 56 हजार करोड़ का मास्टर प्लान, घर-घर पहुंचेगा पानी
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
IMD के अनुसार, आज गुरुवार (27 अगस्त) को आसमान बादलों से घिरा रहेगा. इस दौरान शहर में न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. विभाग का अनुमान है कि आज सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलेंगी जिनकी गति दिन के समय 5-10 किमी प्रति/घंटा रहेगी.
पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बारिश
पिछले 24 घंटों में दिन के दौरान दिल्ली में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी/बिजली कड़कने की घटनाएं हुईं. राजधानी के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला. पिछले 24 घंटों में शहर का न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
दिन के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-15 किमी/घंटा की गति से चलीं और बुधवार दोपहर 3:30 बजे के करीब हवा की अधिकतम गति 23 किमी/घंटा दर्ज की गई. इस दौरान न्यूनतम नमी का स्तर 98 प्रतिशत और अधिकतम नमी का स्तर 67 प्रतिशत रहा.
नेपाल बाढ़: दिल्ली में काम करने वाले अपनों का हाल जानने को बेचैन
