‘राम रहीम का…’, Kiss वाली कार पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मालिक को गाड़ी से लिपस्टिक के सभी निशान हटाने पड़े।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार (25 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर अजीब प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक कार चालक से पूरी गाड़ी पर से लिपस्टिक का निशान साफ कराने का वीडियो सामने आया. ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा कि इसकी जगह राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर ने इंटरनेट पर सेंसेशन बनाने के लिए एक बेतरतीब कोशिश की. स्विफ्ट कार के मालिक की गर्लफ्रेंड ने गाड़ी की पूरी बॉडी पर 3,400 लिपस्टिक किस के निशान बनाएं. इंफ्लूएंशर की इंटरनेट सेंसेशन बनाने की यह कोशिश कामयाब भी हो गई, उसकी इंस्टाग्राम रील वीडियो पर 55 लाख से ज्यादा व्यूज आए, लेकिन इस किसिंग कार की सेंसशनल रील वीडियो को इंटरनेट पर देखने वालों में ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस भी शामिल थी.

इसके बाद सोशल मीडिया के वायरल प्रयोग का अंत अगली रील वीडियो के साथ नहीं, बल्कि कार के पुलिस थाने पहुंचने, साढ़े पांच हजार रुपये का चालान भरने और कार मालिक द्वारा उस पर लगे हजारों लिपस्टिक के निशान खुद साफ करने के साथ हुआ. 

पुलिस ने कार को किया ट्रेस, फिर जब्त

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक मारुति स्विफ्ट कार पूरी तरह से लिपस्टिक के किस के निशानों से ढकी हुई दिखाई दे रही थी. कार के शहर की सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ाया जा रहा था. लोगों के साथ इस अनोखे नजारे ने ट्रैफिक पुलिस का भी ध्यान खींचा. इसके बाद ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस कार की पहचान करते हुए थाटीपुर पहुंची और किसिंग कार को ढूंढ निकाला और उसके ट्रैफिक पुलिस थाने ले आई. साथ ही, कार के मालिक आदित्य सिकरवार को भी थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसमें उसने सारी बात पुलिस को बताई.

यह भी पढ़ेंः TMC के 20 बागी सांसदों पर संकट, स्पीकर ने कहा- ‘7 दिनों के भीतर…’





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top