‘पंजाब और गुजरात के स्कूलों का हो जाए कंपटीशन’, केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज


भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार पंजाब के स्कूलों के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. इस बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को ओपन चैलेंज दे दिया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आजकल बीजेपी वाले पंजाब के स्कूलों को बदनाम करने में लगे हुए हैं. मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि पिछले 4 सालों से गुजरात में आपकी सरकार है. साढ़े 4 साल से हमारी पंजाब में सरकार है. मैं पंजाब के 1 हजार स्कूलों की लिस्ट दे रहा हूं, तुम भी गुजरात के 1 हजार स्कूलों की लिस्ट दे दो.”

केजरीवाल ने चैलेंज दिया, “हम भी आएंगे और आप भी आइए फिर मिलकर गुजरात और पंजाब के 1 हजार स्कूलों का मिलकर निरीक्षण करते हैं. देखा जाएगा कि कौन से स्कूल अच्छे हैं. पूरी मीडिया भी और बीजेपी वाले भी आ जाएं, साथ में हम लोग भी आएंगे.” केजरीवाल ने आगे कहा, “दोनों राज्यों के स्कूलों का निरीक्षण करते हैं. बीजेपी के राज्यों में जब से कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इनके स्कूलों का निरीक्षण करना शुरू किया है उससे इनके स्कूलों की बुरी हालत सामने आ रही है.”

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा हमला

बीजेपी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, “इन्होंने अपने स्कूल तो ठीक नहीं किए, लेकिन पंजाब के स्कूलों को बदनाम करना शुरू कर दिया. महज साढ़े चार साल के कार्यकाल में हमने पंजाब के स्कूल इतने शानदार बना दिए हैं. पंजाब में लगभग 19 हजार 700 स्कूल हैं उसमें से पांच सौ स्कूल रह गए हैं बाकी 19 हजार 200 स्कूलों को हमने बहुत अच्छा बना दिया है. वहीं उन पांच सौ स्कूलों का कार्य भी जारी है. वह भी अगले डेढ़-दो सालों के अंदर ठीक हो जाएंगे.”

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी वालों को बता दूं आज पंजाब सरकारी स्कूलों की शिक्षा में देश में नंबर 1 पर है. यह बात नीति आयोग की रिपोर्ट में कही गई है. पंजाब ने केरल को भी पीछे छोड़ दिया है. केजरीवाल ने बताया, “साल 2022 में जब हमारी सरकार पंजाब में बनी थी तब राज्य 28वें नंबर पर था. साढ़े चार साल में आज पंजाब नंबर 1 पर है.”

पंजाब SIR: पूर्व राजनयिक को साबित करनी पड़ी नागरिकता, कहा- ‘3 देशों का प्रतिनिधित्व किया…’

केजरीवाल ने बीजेपी के वीडियो पर क्या कहा?

बीजेपी के एक्स हैंडल से पंजाब के स्कूलों को लेकर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. जिसमें बीजेपी ने कहा, “श्री फतेहगढ़ साहिब के इस स्कूल की हालत देखकर आपको खुद ही मान सरकार की शिक्षा क्रांति की सच्चाई पता चल जाएगी. लड़कियों के लिए बने बाथरूम की हालत आम आदमी पार्टी के शिक्षा मॉडल की कमियों को उजागर कर रही है.”

वहीं इस पोस्ट पर केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि 2018 का वीडियो निकाला और चलाना शुरू कर दिया. उस समय वह स्कूल खराब हालात में था. उस समय पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी और 2017 तक बीजेपी वालों की सरकार थी.

पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने बनाया बड़ा प्लान, राहुल से मिलने के बाद भूपेश बघेल ने बताया सब कुछ





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top