देश की राजधानी दिल्ली (Delhi News) के वीवीआईपी इलाके में स्थित एक नामी 5-स्टार होटल में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. नई दिल्ली के पांच सितारा होटल की चौथी मंजिल के पूल साइड से कूदकर 37 वर्षीय दिविज मारिया (Divij Maria) नाम के शख्स ने आत्महत्या कर ली. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.
नौकरी छूटी, डिप्रेशन से हार गया दिविज
पार्लियामेंट स्ट्रीट (संसद मार्ग) पुलिस स्टेशन को दोपहर 3 बजे के बाद होटल से एक पीसीआर कॉल (PCR Call) मिली थी, जिसमें बताया गया कि एक शख्स ने पूल साइड से छलांग लगा दी है. पुलिस की शुरुआती जांच में जो कहानी सामने आई है, वह बेहद दर्दनाक है. पुलिस के मुताबिक, दिविज मारिया शादीशुदा था और गुरुग्राम (Gurugram) की एक कंपनी में काम करता था. लेकिन करीब 6 महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी. नौकरी जाने के बाद से ही वह भारी मानसिक तनाव से गुजर रहा था और पिछले कुछ महीनों से उसका डिप्रेशन (Depression) का इलाज भी चल रहा था.
दिल्ली का भविष्य तय करने वाली बैठक में हम बाहर क्यों? कांग्रेस ने LG से रखी ये मांग
RML अस्पताल में मृत घोषित, फोरेंसिक जांच शुरू
हादसे के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में दिविज को पास के आरएमएल अस्पताल (RML Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया (Brought Dead). घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post-mortem) के लिए सुरक्षित रखवा दिया है. फिलहाल, संसद मार्ग थाना पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के परिजनों व होटल स्टाफ से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
अरविंद केजरीवाल बोले, ‘अगर BJP एक बार यूपी हार जाए तो…’
