दिल्ली पहुंच रही 800 टन प्याज, 24 घंटे के भीतर 35 रुपए किलो मिलेगा ‘कांदा’


प्याज की ज्यादा कीमतों से परेशान दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर है. महाराष्ट्र के नासिक से 800 टन प्याज लेकर कांदा एक्सप्रेस बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी. सरकार इस प्याज को आम बाजार के मुकाबले कम कीमत पर यानी 35 रुपये किलो बेचने की तैयारी में है. ये प्याज नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के स्टोर के जरिए लोगों को मिलेगा.

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि कांदा एक्सप्रेस के जरिए महाराष्ट्र के नासिक में रखे बफर स्टॉक से प्याज दिल्ली लाया जा रहा है. इसका मकसद ज्यादा कीमतों पर लगाम लगाना और लोगों को सस्ती दर पर प्याज देना है. फिलहाल दिल्ली में प्याज करीब 55 रुपये किलो तक बिक रहा है. ऐसे में 35 रुपये किलो की सरकारी बिक्री से लोगों को बहुत राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े :सस्ती हो रही अब चीनी, एक झटके में 18% तक गिर गए दाम

इन शहरों में भी भेजा जा रहा प्याज

दिल्ली के अलावा चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी में भी रेलवे के जरिए बड़ी तादाद में प्याज भेजा जा रहा है. इसके लिए अलग रेलवे का इस्तेमाल किया जा रहा है. सरकार के मुताबिक, इन शहरों में भेजा जा रहा प्याज बफर स्टॉक का हिस्सा है, जिसे बाजार में सप्लाई ज्यादा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

24 अगस्त को देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत 43.53 रुपये किलो रही. एक साल पहले ये 27.37 रुपये किलो थी. यानी कीमत में करीब 59% का इजाफा हुआ है. वहीं औसत थोक कीमत भी 21.23 रुपये से ज्यादा होकर 35.58 रुपये किलो पहुंच गई है. शहरों में चेन्नई में प्याज 60 रुपये, दिल्ली में 55 रुपये और कोलकाता में 53 रुपये किलो तक बिका.

ज्यादा कीमत रोकने के लिए बफर स्टॉक

कांदा एक्सप्रेस के जरिए प्याज भेजने की पहल 2024-25 में शुरू हुई थी. पिछले वित्त वर्ष में 86 रेलवे से करीब 88 हजार टन प्याज 16 बड़े शहरों तक पहुंचाया गया. सरकार ने 2026 के लिए करीब 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक रखा है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाजार में प्याज की सप्लाई ज्यादा की जा सके.

प्याज की कीमतों में अगस्त,सितंबर के दौरान अक्सर इजाफा देखने को मिलती है. इसके पीछे त्योहारों के समय ज्यादा मांग, मौसम की वजह से सप्लाई में रुकावट और सामान पहुंचाने में होने वाले बदलाव जैसे वजह होते हैं. सरकार का कहना है कि आने वाले महीनों में घरेलू जरूरत पूरी करने के लिए प्याज की कमी नहीं है.

यह भी पढ़े : आ गया पूरा शेड्यूल, जानें अब किन-किन शहरों में 8वां वेतन आयोग देगा दस्तक



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top