दिल्ली: ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की मौत


दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार EV कार ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपत्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 71 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके 65 वर्षीय पति घायल हो गए. घटना 23 अगस्त देर शाम कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास की बताई जा रही है .

पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रेटर कैलाश-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल बुजुर्ग दंपत्ति को इलाज के लिए नजदीकी मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला शशि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके पति कुलभूषण को प्राथमिक उपचार के बाद बयान देने के लिए फिट बताया गया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: चांदनी महल में बारिश से इमारत का हिस्सा गिरा, कई गाड़ियां दबीं

पहले कई गाड़ियों को मारी टक्कर

दिल्ली पुलिस की जांच के अनुसार आरोपी ड्राइवर ने पहले एक महिंद्रा थार, ऑटो रिक्शा और साइकिल रिक्शा को टक्कर मारी और इसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति को अपनी चपेट में लिया. पुलिस ने इस मामले में 59 वर्षीय आरोपी चालक तपन अहीर, पुत्र रतन अहीर, को गिरफ्तार कर लिया है. 

आरोपी का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा

पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 1997 से उसी मालिक के यहां ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा है और घटना के समय अपने भाई को कैलाश कॉलोनी मार्केट से लेने जा रहा था. दिल्ली पुलिस ने हादसे वाली कार को बरामद किया है ओर आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी का ब्लड सैंपल शराब की जांच के लिए FSL भेज दिया है.

रक्षाबंधन की कर रहे थे तैयारी

वहीं मृतक बुजुर्ग महिला के रिश्तेदारों के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में डेंटिस्ट के पास गए थे. डेंटिस्ट से दिखाने के बाद वह सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार कर उन्हें टक्कर मार दी. जिसके बाद वह बुरी तरीके से घायल हो गए. मृतक बुजुर्ग महिला के परिजनों के अनुसार दोनों कपल काफी दिनों से रक्षाबंधन की भी तैयारी कर रहे थे. इस घटना के बाद घर में मातम का माहौल है.

ये भी पढ़ें: ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर फर्जी CBI रेड की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 7 को दबोचा

Input By : शमीम खान



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top