दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट! आज भी होगी झमाझम बरसात


दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को झमाझम बारिश से मौसम एकदम सुहावना बन गया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में दिन आज भी रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि भारी बारिश के आसार हैं. पिछले 24 घंटों में अयानगर में सबसे अधिक 69.7 मिमी बारिश और फिर पालम में 68.8 मिमी मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान न्यूनतम नमी का स्तर 100 प्रतिशत और अधिकतम नमी का स्तर 76 प्रतिशत रहा. 

विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार (24 अगस्त) को आसमान में बादल छाये रहे और झमाझम बारिश से हुई. इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा. गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर फर्जी CBI रेड की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 7 को दबोचा

आज भी होगी राजधानी में बारिश

IMD के अनुसार, आज मंगलवार (25 अगस्त) को आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आज सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ आंधी/बिजली कड़कने की संभावना है. दोपहर से शाम के बीच दोबारा बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में गिरा तापमान

दिन के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. 

दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा. शहर में दिन के दौरान 15-20 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं और  दोपहर 12 बजे के करीब पालम में हवा की गति 55 किमी/घंटा तक पहुंच गई.

दिल्ली: ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की मौत

 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top