8th Pay Commission: 18000 से सीधे 70000 हो सकती है आपकी सैलरी, किस्मत बदलेगा वेतन आयोग


8th Pay Commission की सिफारिशों का इंतजार कर्मचारी वर्ग कर रहा है. इसकी लगातार हो रही बैठकों से कर्मचारी वर्ग और पेंशनर्स की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं. इसी बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी जोरों से चर्चा चल रही है. कर्मचारियों को उम्मीद है कि फिटमेंट फैक्टर तय होने के बाद उनकी मिनिमम सैलरी बढ़कर 70 हजार तक हो सकती है.

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की नजर भी फिलहाल फिटमेंट फैक्टर पर ही है. हालांकि इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. लेकिन अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के अनुमान और मांगों के आधार पर सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है.

ये भी पढ़ें: महंगी होगी CNG और PNG! बायोगैस के नए नियमों से लगेगा झटका

70 हजार तक हो सकती है बेसिक सैलरी?
दरअसल फिटमेंट फैक्टर ही वो गुणक है, जिसके आधार पर मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है. जैसे अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.10 रहता है, तो नई बेसिक सैलरी करीब 37,800 रुपये होगी. वहीं, अगर फिटमेंट फैक्टर 3.83 तय होता है, तो यही बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 68,940 रुपये हो सकती है।

अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर कितना वेतन?
7वें वेतन आयोग में लेवल-1 के कर्मचारी की मिनिमम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है. इसके आधार पर अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर में नई बेसिक सैलरी कुछ इस तरह हो सकती है:

फिटमेंट फैक्टर संभावित नई बेसिक सैलरी
1.83 32,940 रुपये
2.00 36,000 रुपये
2.57 46,260 रुपये
3.83 68,940 रुपये

इसका मतलब है कि 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर 18 हजार रुपये की बेसिक सैलरी करीब 68,940 तक पहुंच सकती है. जिसे राउंड फिगर में 70 हजार की माना जाएगा.

ये भी पढ़ें: Wheat Export: गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग
हालांकि फिलहाल फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है, ऐसे में ये समझना जरूरी है कि 68,940 रुपये सैलरी अभी तय नहीं हुई है. कर्मचारी संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की फिलहाल मांग की है. इसी आधार पर अनुमान लगाकर ये आंकड़े और सैलरी निकाली जा रही है. 8वें वेतन आयोग ने अभी फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं की है. आयोग की सिफारिशों को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही नई सैलरी तय होगी.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top