‘ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं…’, कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार


कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच इन दिनों काफी विवाद चल रहा है. दोनों ही एक-दूसरे पर निशाना साधने से पीछे नहीं रह रहे हैं. लेकिन हाल ही में बाबा रामदेव ने कंगना के बयान पर पलटवार किया और विवाद को खत्म करने की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि वो विवादों को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं. चलिए बताते हैं बाबा रामदेव का रिएक्शन…

दरअसल, बाबा रामदेव ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर जवाब दिया और कहा, ‘मैं विवाद को बढ़ावा देना नहीं चाहता. स्वामी रामदेव क्या हैं, ये पूरा देश जानता है. मेरा योगदान क्या है ये भी पूरा देश जानता है.’ इसके साथ ही बाबा रामदेव ने उन्हें ओछो तक बता दिया है. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ओछो के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता.’

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ने तोड़ा ‘कॉकटेल 2’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म

पहले क्या बोले थे बाबा रामदेव?

टीवी 9 के एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव से कंगना रनौत की उस टिप्पणी के बारे में सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने जेन जी को गटर जेनरेशन कहा था. इस पर बाबा रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘उनका बचपन कैसा रहा, जवानी कैसी रही, पहले के कारनामे कैसे रहे. मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं.’ 

बाबा रामदेव ने आगे कंगना के बयान की आलोचना की थी और कहा था कि ऐसे किसी को भी गटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है. इसे उन्होंने गलत बताया था. बाबा रामदेव ने कहा था कि इस पर उनकी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए. आज युवाओं की बड़ी ताकत है, इससे कोई नकार नहीं सकता है. युवाओं में कुछ नेगेटिव तत्व भी हैं, जिसे देश स्वीकार नहीं कर सकता है. लेकिन युवाओं को आवाज उठाने का हक है.

यह भी पढ़ें: ‘और कितना तेज चाहिए?’ मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया ‘फ्लर्ट’ तो करने लगे ब्लश

कंगना रनौत ने किया था पलटवार

वहीं, बाबा रामदेव के बयान पर कंगना रनौत ने भी पलटवार किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर पोस्ट शेयर की थी और लिखा था, ‘बाबा जी मेरे जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो. कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है. कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल असर के दावों के लिए फटकार तो नहीं लगी, जो कि पक्के तथ्यों पर आधारित है ना कि किसी गॉसिप या अंदाजे पर.’

कंगना रनौत का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर कंगना रनौत के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में देखा गया था. उनकी ये फिल्म मुंबई आतंकी हमले की सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसमें एक्ट्रेस ने नर्स की भूमिका निभाई है. फिल्म में आतंकी हमले के समय नर्स के योगदान की कहानी को दिखाया गया है कि उस आतंकी हमले की रात को उन नर्सों ने हिम्मत से काम लिया था. हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन, इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top