नए कप्तानों संग नितिन नबीन की महाबैठक, उठाए ये बड़े मुद्दे


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में संगठन के नए अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और अगले साल सात राज्यों (जैसे उत्तर प्रदेश और गुजरात) में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करना था.

इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे. जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, नए बने राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी शामिल थे. बैठक के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके मीटिंग की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा- आज बीजेपी मुख्यालय में उन्होंने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन प्रभारियों के साथ बैठक में भाग लिया.

युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर ध्यान
बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर खास ध्यान दिया गया. अगले साल उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में चुनाव होने हैं. इन छह राज्यों में से चार में बीजेपी की सरकार है और पंजाब में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है.

पीएम मोदी ने की मीटिंग
शनिवार को हुई बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नए पदाधिकारियों से लगभग पांच घंटे तक बातचीत की. उन्होंने नेताओं को जमीन से जुड़कर काम करने और युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने का सुझाव दिया.

वंदे मातरम को लेकर हुई चर्चा
बैठक में पार्टी ने एक 10-सूत्रीय प्रस्ताव पास किया. इसमें कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के केवल दो पद (स्टैंजा) गाए जाने के फैसले का विरोध किया गया और पूरे राष्ट्रगीत के सम्मान और इतिहास के बारे में लोगों (विशेषकर युवाओं) को जागरूक करने का संकल्प लिया गया. बीजेपी ने कांग्रेस को याद दिलाया कि उसकी कार्यसमिति (वर्किंग कमेटी) का कोई भी फैसला देश के संविधान और संसद के कानूनों से ऊपर नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: पहले हिंदू परिवार को मारा, फिर नहाए, खाना खाया, ड्रग्स भी लिया



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top