सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल


बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो आज यानी 23 अगस्त को अपना 82वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं. अपने जन्मदिन पर सायरा बानो एक बार फिर अपने दिवंगत पति और दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हो गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिलीप कुमार के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला लंबा नोट भी लिखा है. 

सायरा बानो ने शेयर की पुरानी तस्वीरें
सायरा बानो ने पति दिलीप कुमार के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरी मां ने एक बार मेरे लिए दिलीप साहब के बगल में ही एक घर बनवा दिया था. सोचिए. मुझे उस शख्स के बगल में घर मिला, जो आगे चलकर मेरी जिंदगी के सबसे बड़े प्यार और सबसे खास लोगों में से एक बने. मेरी मां के लिए यही मेरे जन्मदिन का तोहफा था.’

ये भी पढ़ें- निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर

सायरा बानो के हर जन्मदिन का हिस्सा थे दिलीप कुमार
उन्होंने आगे लिखा, ‘यहीं 1966 में मेरे जन्मदिन की सबसे प्यारी परंपराओं में से एक शुरू हुई. दिलीप साहब मेरे जन्मदिन की पार्टी में आए थे. वो तब मद्रास से आए थे. मेरी मां ने उनसे आने की जिद्द की थी और मुझे खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया. अगर वो नहीं कहतीं, तो शायद मेरी जिंदगी की ये खूबसूरत परंपरा कभी शुरू ही नहीं होती.’

आज भी वो मेरे साथ हैं…
सायरा लिखती हैं, ‘उस 1966 के जन्मदिन के बाद से दिलीप साहब मेरे हर जन्मदिन का हिस्सा बन गए. आज भी वो मेरे साथ हैं. उन दिनों मेरा जन्मदिन आते ही दिलीप साहब सुबह की चाय पीने बैठते और घर में रखे ढेर सारे फूलों को देखकर हैरान हो जाते. फिर वो सुल्तान भाई से पूछते, “सुल्तान, क्या आज कोई खास दिन है?” इस पर सुल्तान भाई कहते, “ओह यूसुफ भाई, आज सायरा का जन्मदिन होगा.” ये सुनते ही वो अपना सिर पकड़ लेते, क्योंकि तब तक काफी देर हो चुकी होती थी. इसके बाद वो अपनी भांजी शाहीन के साथ बांद्रा के सबसे अच्छे फूलों की दुकान पर भागते थे, ताकि मेरे जागने और बिस्तर से पैर नीचे रखने से पहले ही अपनी भूल सुधार सकें.’ 

सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल

कैसी है सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी?
बता दें कि सायरा बानो जब महज 12 साल की थीं, तभी से वो दिलीप कुमार की बहुत बड़ी फैन थीं और उनसे शादी करने का सपना देखा करती थीं. सायरा की मां नसीम बानो अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस थीं. उन्हीं ने सायरा से दिलीप का परिचय कराया था. सायरा बानो ने हमेशा से तय कर रखा था कि वो ‘मिसेज दिलीप कुमार’ ही बनेंगी. 

सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल

कब हुई दोनों की शादी?
सायरा और दिलीप ने 11 अक्टूबर 1966 को शादी की थी. शादी के समय सायरा बानो सिर्फ 22 साल की थीं और दिलीप कुमार 44 साल के थे. दोनों के बीच 22 साल का अंतर था, लेकिन इस अंतर ने उनके प्यार को कभी कम नहीं होने दिया. साल 1972 में सायरा बानो प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उनका मिसकैरेज हो गया और उन्होंने अपना बच्चा खो दिया. इसके बाद सायरा और दिलीप कुमार कभी माता-पिता नहीं बन पाए. 

सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल

दिलीप कुमार ने की दूसरी शादी
साल 1981 में दिलीप कुमार ने अस्मा रहमान नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली थी, जिससे सायरा बानो को गहरा धक्का लगा. हालांकि, दिलीप कुमार को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हुआ. उन्होंने अस्मा को तलाक दिया और वापस सायरा के पास लौट आए. दिलीप साहब ने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल माना था. बता दें कि दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई 2021 को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ था. वो 98 साल के थे. दिलीप साहब लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके निधन के साथ ही भारतीय सिनेमा के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया था.

ये भी पढ़ें:- करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, ‘धुरंधर’ के लिए जताया आभार





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top