‘धक्के खाने पड़ेंगे, गालियां सुननी पड़ेंगी’, परेश रावल ने दोनों बेटों से क्यों कहा ऐसा?


एक्टर परेश रावल ने अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया. अब उनके दोनों बेटे आदित्य रावल और अनिरुद्ध रावल भी इंडस्ट्री में किस्मत आजमा रहे हैं. आदित्य ने राइटर के तौर पर करियर शुरू किया और 2020 में ‘बमफाड़’ से डेब्यू किया. इसके बाद वो ‘फराज’ और ‘सुबेदार’ में दिखे. वहीं अनिरुद्ध ने फिल्म ‘आवारापन 2’ से डेब्यू किया. अब परेश रावल ने अपने दोनों बेटों को लेकर बात की है.

बच्चों को लेकर क्या बोले परेश रावल

Variety इंडिया से बातचीत में परेश रावल ने कहा, ‘हम घर पर डिनर टेबल पर एक्टिंग के अलावा बातें करते हैं. वो मुझसे एक्टिंग से रिलेटेड बातें भी करते हैं. मैं उनके काम में इंटरेस्ट लेता हूं. लेकिन उतना ही जितना वो चाहते हैं. लेकिन हैं, हम एक-दूसरे के काम के बारे में बातें करते हैं. मैं उन्हें तभी सलाह देता हूं जब वो मुझसे सलाह मांगते हैं. वो अच्छे बच्चे हैं और मेरी और मेरी पत्नी स्वरूप की बातें सुनते हैं. आदित्य और अनिरुद्ध हार्डवर्किंग हैं. वो पढ़ें-लिखे हैं और समझदार हैं.’

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 12 हजार करोड़ कमाने वाली ‘द ओडिसी’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख पाएंगे?

परेश रावल ने बताया कि कैसे उनके बेटे अनिरुद्ध ने एक्टिंग दिलचस्पी ली. परेश ने कहा, ‘मेरे बेटे अनिरुद्ध ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा किया है. फिर उसने एक्टर बनने की इच्छा जाहिर की. तो मैंने उन्हें नसीर भाई यानी नसीरुद्दीन शाह के ड्रामा ग्रुप को ज्वॉइन करने के लिए कहा. फिर उन्होंने ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. इसके बाद उन्होंने ऑडिशन दिए. वो हमेशा से प्ले और फिल्मों में इंटरेस्ट लेता था और बात करता था. तो मैंने उन्हें ये प्रोफेशन ज्वॉइन करने के लिए कहा, साथ ही कहा कि मेरी कोई मदद नहीं मिलेगी. धक्का खाना पड़ेगा. गालियां सुननी पड़ेगी, सब सहना होगा. कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट और प्रिवलेज नहीं मिलेगा.’

ये भी पढ़ें- शनिवार को ‘आवारापन 2’ निकली सबसे आगे, बंटावारा पिछड़ी, हॉलीवुड फिल्मों की जलवा

आगे परेश ने कहा, ‘मेरे घर का ट्रेडिशन है कि अपना काम करो और लॉ प्रोफाइल रहो. स्वरूप और मैंने ये सुनिश्चित किया कि हमारे बच्चे उन्हीं वैल्यूज के साथ बड़े हों. वो अपने काम के प्रति डेडिकेटेड हों. कभी-कभी मुझे उन्हें फोर्स करना पड़ता है कि जाओ नए कपड़े लो और बाहर घूमकर आओ. मैंने आदित्य की दोनों फिल्में देखी हैं. वो बहुत हार्डवर्किंग है. वो बहुत खुश है. अनिरुद्ध ने ‘आवारापन 2 में अलग रोल प्ले किया है.’

परेश रावल की बात करें तो उन्हें विलेन और कॉमेडी रोल्स के लिए जाना जाता है. उन्हें पिछली बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया. इस फिल्म को अहमद खान ने बनाया है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, रवीना टंडन, फरीदा जलाल जैसे स्टार्स हैं. वहीं वो प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ में भी दिखे थे. इस फिल्म में भी अक्षय कुमार नजर आए थे. दोनों फिल्मों को फैंस ने खूब पसंद किया था. अब परेश के ‘हेरा फेरी 3’ में भी आने की खबरें हैं. हालांकि, फिल्म अभी के लिए टल गई है.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top