महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सरकार सितंबर से बफर स्टॉक से प्याज जारी करेगी.

Onion Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले लोग चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान पहले से ही थे. अब प्याज के भी दाम बढ़ने लगे हैं. हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में तेजी से बढ़ी हैं. अभी प्याज की औसत खुदरा कीमत 40.72 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. हालांकि, दिल्ली-NCR, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में प्याज 50-60 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रहे हैं.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भुवनेश्वर में प्याज की कीमतें 25-30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 55-60 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि सिर्फ दो दिनों में ही कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं. प्याज की कीमतों में इस अचानक बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है. 

1 महीने में कितनी बढ़ी प्याज की कीमत?

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी महाराष्ट्र के लासलगांव में केवल एक सप्ताह के भीतर थोक कीमतों में 30-42% तक का उछाल आया है. शुक्रवार, 21 अगस्त को प्याज की औसत खुदरा कीमत बढ़कर 40.79 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि 21 जुलाई को यह 34.87 रुपये प्रति किलोग्राम थी. इसका मतलब है कि सिर्फ एक महीने में प्याज की कीमतों में लगभग 17% की बढ़ोतरी हुई है. सालाना पर यह बढ़ोतरी और भी ज्यादा है. 21 अगस्त, 2025 को प्याज की औसत खुदरा कीमत 28.72 रुपये प्रति किलोग्राम थी. इसके मुकाबले पिछले एक साल में प्याज की कीमतों में 42% से भी ज्यादा का उछाल आया है. 

आज कुछ प्रमुख शहरों में प्याज के खुदरा रेट

शहर प्याज की खुदरा कीमत (प्रति किलो) 
दिल्ली-NCR 50-55 रुपये
मुंबई 52-58 रुपये
कोलकाता 55-60 रुपये
चेन्नई 48-54 रुपये
बेंगलुरु 45-52 रुपये
पटना 48-55 रुपये

थोक मंडियों का हाल

लासलगांव मंडी में प्याज का थोक भाव बढ़कर 3195 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल यानी 32-36 रुपये प्रति किलो हो गया है. 

दिल्ली आजादपुर मंडी में अच्छी क्वॉलिटी के प्याज का थोक भाव 45-50 रुपये प्रति किलो के ऊपर चल रहा है.

क्यों बढ़ रही हैं प्याज की कीमतें?

भारत में देर से शुरू हुई बुआई के चलते खरीफ प्याज की नई फसलों की आवक देरी से हो रही है. ऊपर से इस बीच, त्योहारी सीजन के चलते प्याज की मांग तेजी से बढ़ी है. ऐसे में मांग और सप्लाई का अंतर गहरा गया है. खबरों के मुताबिक, जनता को कीमतों के इस बोझ से राहत देने के लिए सरकार सितंबर से अपने सुरक्षित बफर स्टॉक से प्याज को मंडियों में उतारने की योजना बना रही है. 

ये भी पढ़ें:

त्योहारों में नहीं घुलेगी ‘कड़वाहट’, चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top