Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़


कन्नड़ स्टार यश इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी लेकिन इसके पहले मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसने रिलीज से पहले ही बंपर कमाई कर डाली है. इतना ही नहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की 5 बड़ी फिल्मों की एडवांस बुकिंग की कमाई को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में ‘भूत बंगला’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट…

‘टॉक्सिक’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई कर ली है. सैकनिल्क के अनुसार, रात 8.30 बजे तक फिल्म ने 7.41 करोड़ का बिजनेस कर लिया जबकि ब्लॉक सीट के साथ ही इसकी कमाई 13.53 करोड़ हो चुकी है. 
– फिल्म के पहले दिन 171099 टिकट्स बिक चुके हैं. 
– वहीं, फिल्म को 6932 शोज मिल चुके हैं. 
– जबकि अभी ये फाइनल आंकड़े नहीं हैं. इसकी रिलीज में अभी भी 5 दिनों का वक्त बचा है.

यह भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी, 8 सालों से लिव इन में थे
 
प्री-सेल्स में बॉलीवुड की 5 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

इतना ही नहीं, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही यानी कि प्री-सेल्स के मामले में बॉलीवुड की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. इसमें ‘आवारापन 2’ तक का नाम शामिल है, जिसने सैकनिल्क के अनुसार, इसने बिना ब्लॉक सीट के 8.57 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 11.36 करोड़ की कमाई की थी. देखिए लिस्ट…  

फिल्में बिना ब्लॉक सीट ब्लॉक सीट के साथ
भूत बंगला 3.32 करोड़ 6.8 करोड़
धमाल 4 5.68 करोड़ 8.83 करोड़
वेलकम टू द जंगल 3.1 करोड़ 6.27 करोड़
आवारापन 2 8.57 करोड़ 11.36 करोड़
कॉकटेल 2 5.57 करोड़ 8.83 करोड़

यह भी पढ़ें: निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात

हैदराबाद में होगा ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट

गौरतलब है कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का रिलीज से पहले हैदराबाद में प्री रिलीज ग्रैंड इवेंट होने जा रहा है, जिसे लेकर बताया जा रहा है कि इसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल होने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का प्री रिलीज इवेंट 22 अगस्त को ऑर्गेनाइज किया जाएगा. इसे हैदराबाद के मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में शाम 5 बजे रखा गया है. बताया जा रहा है कि इसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू भी आने वाले हैं.

‘टॉक्सिक’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

गौरतलब है कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की ओर से भी हरी झंडी मिल गई है लेकिन फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दी गई है. इससे बच्चे अब इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे. इसे एडल्ट यानी कि 18+ दर्शक ही देख सकेंगे. फिल्म की रनटाइम भी 3 घंटे के करीब बताया जा रहा है.

कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक’ को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. यश इस फिल्म के जरिए 4 साल के बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं. आखिरी बार एक्टर को साल 2022 में फिल्म ‘केजीएफ 2’ में देखा गया था. फिल्म में यश का डबल रोल देखने के लिए मिलने वाला है. इसके साथ ही एक्टर के पास नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ भी है, जिसमें वो रावण बने हैं और फिल्म को दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top