गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम


दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर जिला प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है. जगह-जगह शहर में जल भराव की स्थिति नजर आई यही नहीं गुरुग्राम के एमजी रोड पर तो जल भराव के चलते वाहनों का लंबा जाम भी लग गया, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. हालांकि देर रात हुई बारिश के चलते कई जगह से तो पानी निकल गया लेकिन कई जगह इतना जल भरा हुआ कि वाहन चालकों को और पैदल चलने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. 

बारिश के कारण गुरुग्राम के कई इलाकों में इतना जल भरा हुआ की घुटनों तक पानी नजर आया. हालांकि देर रात को बारिश हुई थी और इसके बाद बारिश रुक गई इसलिए कई इलाकों से पानी निकल चुका था, लेकिन कई इलाकों में पानी नजर आया. वही गुरुग्राम के प्रेम नगर और जेल कॉम्प्लेक्स का पानी भरने से बुरा हाल नजर आया यही नहीं गुरुग्राम के सोना चौक पर भी जल निकासी नहीं होने की वजह से पानी भरा रहा. यही हाल गुरुग्राम के बस स्टैंड का भी रहा गुरुग्राम के बस स्टैंड पर पानी में बस खड़ी नजर आई और बस से सफर करने वाले लोग पानी में चलकर ही बस में चढ़े. 

गुरुग्राम के पुलिस लाइन के सामने पानी भर जाने से वाहन चालकों की गति धीमी हो गई और जिसके चलते वाहनों का लंबा जाम भी लग गया, जिसके चलते लोगों को ड्यूटी पहुंचने के लिए देरी का सामना करना पड़ा. यही नहीं गुरुग्राम के पुलिस लाइन में भी पानी भर गया. हालांकि गुरुग्राम की पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मी जो ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं उनको दिक्कत हुई, लेकिन जो ग्राउंड फ्लोर के ऊपर रहते हैं उनको कोई परेशानी नहीं हुई. 

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं

जल निकासी के लिए कैबिनेट मंत्रियों की कई बार हो चुकी बैठक 

गुरुग्राम में मानसून से पहले हर साल जल निकासी के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं लेकिन वह करोड़ों रुपए कहां जाते हैं यह आज तक पता नहीं चल पाया है. क्योंकि जल निकासी कहीं पर भी नहीं नजर आती, हर जगह पानी ही अपनी नजर आता है. आपको बता दें कि जल निकासी के लिए नगर निगम, जीएमडीए,  गुरुग्राम के विधायक और बादशाहपुर से विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी कई बार बैठक कर चुके हैं, लेकिन बैठक किसी काम की नजर नहीं आ रही, क्योंकि हल्की सी बारिश के बाद शहर जलमग्न नजर आता है यानी प्रशासन और मंत्रियों के दावे फेल होते नजर आते हैं.

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top