क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल


अगर आप क्रिकेट लवर हैं और खेल को देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए 22 (शनिवार) और 23 (रविवार) अगस्त यानी आने वाला वीकेंड एकदम परफेक्ट होने वाला है. दोनों ही दिन आपको टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल देखने को मिलेगा. इसके साथ आपको दिलीप ट्रॉफी का भी रोमांच नजर आएगा. तो आइए जानते हैं कि वीकेंड पर क्रिकेट का शेड्यूल कैसा है. 

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश टेस्ट के साथ होगी शुरुआत 

शनिवार (22 अगस्त) से ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की शुरुआत होगी. यह मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेला जाएगा. फैंस के लिए यह टेस्ट इसलिए रोमांचक होगा, क्योंकि पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. इस मैच में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया सीरीज और लाज दोनों बचाना चाहेगी. 

भारत में कैसे देखें लाइव?

मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी. 

रविवार से भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट 

रविवार यानी 23 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की शुरुआत होगी. यह मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

भारत में कहां देखें लाइव?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी. 

रविवार से दिलीप ट्रॉफी भी शुरू 

रविवार (23 अगस्त) से दिलीप ट्रॉफी की भी शुरुआत होगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के तमाम स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि टूर्नामेंट के सभी मैच लाइव प्रसारित होंगे या नहीं. बीसीसीआई ने कुछ मैचों का प्रसारण करने के बारे में कहा है, लेकिन प्लेटफॉर्म का जिक्र नहीं किया है. 

 

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top