यश फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसमें फिल्म धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. मूवी ने पहले ही दिन बेहतरीन शुरुआत की है. फिल्म की एडवांस बुकिंग की खिड़की खुलते ही लोग धड़ल्ले से इसके लिए टिकट्स खरीद रहे हैं, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला रहा है. चलिए बतात हैं इसके कितने टिकट्स बिक गए हैं और कितना कलेक्शन कर लिया है.
8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स
‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग आज यानी कि शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई. फिल्म ने शाम 5 बजे तक बंपर कमाई कर डाली. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के 8-9 घंटे में ही 91 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं. इसके 91301 टिकट्स बिक चुके हैं और फिल्म को अभी तक 5360 शोज भी मिले हैं.
यह भी पढ़ें: रवि तेजा का दमदार कमबैक, ‘इरुमुडी’ देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- ‘ब्लॉकबस्टर’
इसके साथ ही अगर बात की जाए तो कि ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 4.36 करोड़ का बिजनेस शाम 5 बजे तक कर लिया है. वहीं, ब्लॉक सीट के साथ ही ये आंकड़ा 9.47 करोड़ हो चुका है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से की जा रही है. लोग इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
‘टॉक्सिक’ बनाने जा रही 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ प्री-रिलीज के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है. ये ‘धुरंधर 2’ के बाद 2026 की दूसरी बड़ी फिल्म बनने जा रही है, जिसके एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ हो रही है. लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि आदित्य धर की फिल्म एक फ्रेंचाइजी है. मगर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ एक ऑरिजनल फिल्म है वो भी कन्नड़ की.
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था इलाज
ओपनिंग डे पर हिंदी में रिकॉर्ड बनाएगी ‘टॉक्सिक’
इतना ही नहीं, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा रिकॉर्ड सिर्फ हिंदी भाषा में ही बना डालेगी. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, कयास लगाया जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ ओपनिंग डे पर सिर्फ हिंदी में ही 45-55 करोड़ का कारोबार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये अपने आप में ही बड़ा रिकॉर्ड साबित होगा.
‘टॉक्सिक’ के बारे में
बहरहाल, अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बारे में बात की जाए तो यश इस फिल्म के जरिए करीब 4 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. आखिरी बार एक्टर को 2022 में ‘केजीएफ 2’ में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. ऐसे में अब वो ‘टॉक्सिक’ से बवाल मचाने वाले हैं. इस फिल्म के जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकारों के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं.
गौरतलब है कि ‘टॉक्सिक’ को सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और फैंस इसकी रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.
