प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया ‘झूठा’


बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर किसी फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं हैं. बल्कि एक्ट्रेस ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों से मीडिया में खलबली मचा दी. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें देखकर लोगों ने प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए थे. ऐसे में अब इस मामले पर एक्ट्रेस की टीम की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है और इसे झूठा बताया गया है. 

दरअसल, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों की चर्चा के बीच करीना कपूर की टीम की ओर से रिएक्शन सामने आया है. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, करीना कपूर की टीम की ओर से तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्शन सामने आया है. टीम ने बताया कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं और प्रेग्नेंसी की खबरों को झूठा बताया है. 

यह भी पढ़ें: Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?

वायरल वीडियो में दिखा था बेबी बंप!

करीना कपूर को फ्राइडे को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया था. इसमें एक्ट्रेस को जिम से बाहर आते पैप्स ने कैमरे में कैद कर लिया. फिर जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस का इसमें बेबी बंप दिख रहा है, जिसके बाद उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी खबरों ने तूल पकड़ लिया. हालांकि, अब एक्ट्रेस की टीम की ओर से इसे साफ कर दिया गया है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं.

फैमिली संग हॉलीडे मना कर लौटी हैं करीना कपूर

गौरतलब है कि करीना कपूर हाल ही में फैमिली के साथ वेकेशन पर गई थीं. उन्होंने बीच से सैफ के साथ अपनी सिजलिंग तस्वीरें भी साझा की थी, जो इंटरनेट पर आते ही छा गई थीं. इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था. इसमें उनकी कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. एक्ट्रेस ने बीच पर सैफ का 56वां जन्मदिन बच्चों और पति के साथ मनाया था. 

यह भी पढ़ें: रवि तेजा का दमदार कमबैक, ‘इरुमुडी’ देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- ‘ब्लॉकबस्टर’

करीना कपूर नहीं चाहतीं और बच्चे

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, करीना कपूर ने अपने पुराने इंटरव्यू में बच्चे और फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्हें और बच्चे नहीं चाहिए हैं. एक्ट्रेस ने कहा था कि सैफ अपनी पहली शादी अमृता सिंह से दो बच्चों सारा और इब्राहिम अली खान के पिता हैं. वोग से बात करते हुए करीना ने कहा था, ‘सैफ को हर दशक में एक बच्चा हुआ है, बीस, तीस, चालीस और अब पचास की उम्र में.’





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top