कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में खुलासा किया कि वो भारत छोड़कर न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई हैं. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद उन्हें काफी ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ा था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और दोनों बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं. उन्होंने ये कदम लाइमलाइट से दूर रहकर अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ निजी जिंदगी बिताने के लिए उठाया है.
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका को अपना ठिकाना बना लिया. वो अपने पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ वहां रहती हैं. हालांकि, प्रियंका अक्सर काम और परिवार से जुड़े सिलसिले में भारत आती-जाती रहती हैं.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त अपने पूरे परिवार के साथ दुबई में रहते हैं. उन्हेंने बच्चों की पढ़ाई के लिए ये फैसला लिया है. हालांकि, शूटिंग के सिलसिले में संजय अक्सर भारत आते रहते हैं.
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन भी दुबई में शिफ्ट हो गए हैं. उनके वहां जाने की एक बड़ी वजह बेटे की स्विमिंग ट्रेनिंग थी. माधवन के बेटे वेदांत ने भारत के लिए कई इंटरनेशनल स्विमिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन किया है.
‘बंटवारा 1947’ की एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी शादी के बाद अमेरिका में बस गई थीं. वो अपने पति और बच्चों के साथ वहां रहती हैं. हालांकि, काम की वजह से उनका भारत आना-जाना लगा रहता है.
मल्लिका शेरावत लंबे समय से अमेरिका में रह रही हैं और लॉस एंजिल्स में उनका आलीशान घर है. इससे पहले वो फ्रांस में रह चुकी हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं.
Published at : 21 Aug 2026 06:01 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
Author: Prime Haryana
Information with Confirmation
