सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं


सीमा सजदेह को शो ‘लॉकअप 2’ में देखा गया था. इस शो में उन्हें पसंद किया गया. शो में सोहेल खान भी नजर आए थे. अब सीमा को नेहा के पॉडकास्ट ‘डबल डेट’ पर देखा गया. यहां सीमा ने सोहेल संग तलाक के बाद की अपनी जिंदगी को लेकर रिएक्ट किया है. इसके अलावा उन्होंने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट को लेकर भी बात की.

कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट को लेकर सीमा ने कहा ये

उन्होंने कहा कि वो सेल्फ केयर करती हैं. सीमा ने बताया कि उन्होंने लेजर ट्रीटमेंट कराया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब वो ट्रीटमेंट को लेकर सिलेक्टिव हो गई हैं और तभी कोई ट्रीटमेंट करवाती हैं, जब उसकी उन्हें जरुरत होती है.

तलाक के बाद कैसी हो गई है सीमा की जिंदगी?

तलाक के बाद की जिंदगी पर सीमा ने कहा कि वो अब अपनी कंपनी में कम्फर्टेबल हो गई हैं. उन्होंने कहा कि लंबे दिन के बाद, वो अक्सर अपने डॉग के पास घर लौटने का इंतजार करती है. सीमा ने कहा- ‘मैं अपने आप में बहुत खुश हूं.’

ये भी पढ़ें-‘सब केसर बेच रहे हैं और आप…’, सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन

अलायंस में कैसा था सोहेल का एक्सपीरियंस

इसके अलावा सीमा ने सोहेल खान के शो ‘अलायंस’ के एक्सपीरियंस को लेकर भी रिएक्ट किया. सीमा ने कहा कि ‘अलायंस’ सोहेल के लिए उनसे ज्यादा चैलेंजिंग था. सीम ने कहा कि सोहेल आम तौर पर लोगों के साथ मिलते-जुलते हैं लेकिन बहुत ज्यादा बातचीत नहीं करते हैं. वो अपने आसपास जान-पहचान वाले लोगों को ही रखना पसंद करते हैं. वो अपने कम्फर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं.

सीमा ने कहा कि जैसे-जैसे शो आगे बढ़ने लगा सोहेल अपनी फैमिली और बच्चों को मिस करने लगे. सीमा ने कहा कि मेरी प्रेजेंस ने सोहेल को फैमिली वाला फील दिया. जब सीमा ‘अलायंस’ से बाहर हुई थीं तो सोहेल इमोशनल हो गए थे और उन्होंने सीमा से कहा था- तुम क्यों जा रही हो. तुम्हारी जगह मुझे जाने दो.

सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी 1998 में हुई थी. वो दो बेटों के पेरेंट हैं. उनके बेटों के नाम योहान और निर्वाण हैं. उनकी शादी 24 साल चली थी. अब दोनों अलग हो गए हैं. सोहेल और सीमा को साथ में शो अलायंस में देखा गया था.

ये भी पढ़ें- खलीफा सोशल मीडिया रिव्यू: यूजर्स को पसंद नहीं आई पृथ्वीराज की फिल्म, दिए 2 स्टार



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top