Jio Prepaid Plan: जियो का 98 दिनों वाले प्लान को करें एक्टिव, इन चीजों का मिलेगा फायदा


Jio Prepaid Plan : मोबाइल रिचार्ज करने के लिए यूजर्स अब ऐसे प्लान ढूंढते हैं, जिनमें कॉलिंग और इंटरनेट के साथ लंबी वैलिडिटी, रोजाना पर्याप्त डेटा, अनलिमिटेड 5G और एंटरटेनमेंट या AI जैसी सुविधाएं भी मिलें. ऐसे में रिलायंस जियो का 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कई तरह के बेनिफिट्स एक साथ देता है.

इस प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा कॉलिंग, SMS, JioHotstar और Google AI Pro जैसे फायदे भी दिए जाते हैं. अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं तो इस प्लान में मिलने वाले फायदों को जानना आपके लिए जरूरी है. आइए जानते हैं कि जियो का 98 दिनों वाले प्लान एक्टिव करने पर किन चीजों का फायदा मिलेगा. 

जियो के प्लान से कितना फायदा?

जियो के 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 196GB डेटा मिलता है. डेटा के साथ प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी शामिल है. इस एक ही रिचार्ज में लंबे समय तक इंटरनेट, कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती रहती है. 

5G यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन हैं और आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां जियो का 5G नेटवर्क उपलब्ध है तो इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा लिया जा सकता है. वहीं, अगर आपके पास 5G फोन नहीं है या आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तो डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps तक कम हो जाएगी.  

JioHotstar का भी मिलेगा सब्सक्रिप्शन

इस प्रीपेड प्लान में एंटरटेनमेंट के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. यूजर्स प्लान के साथ मिलने वाले इस बेनिफिट का इस्तेमाल मोबाइल पर कंटेंट देखने के लिए कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – Laptop Shortcuts Keys: लैपटॉप के ये पांच शॉर्टकट आपके काम को बना देंगे आसान, यहां देख लें लिस्ट

सब्सक्रिप्शन के लिए शर्त

जियो के इस प्लान के साथ मिलने वाले JioHotstar और Google AI Pro के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को लेकर एक शर्त भी बताई गई है. इन प्रीमियम बेनिफिट्स को एक्टिव रखने के लिए आने वाले महीनों में कम से कम 349 रुपये या उससे ज्यादा का जियो प्रीपेड रिचार्ज कराना होगा.

Google AI Pro के साथ 5000GB क्लाउड स्टोरेज

इस प्लान का एक खास फायदा Google AI Pro से जुड़ा है. इसके साथ यूजर्स को Google AI Pro का फायदा मिलता है, जिसमें 5000GB Google Cloud Storage और Gemini Pro का एक्सेस शामिल है. इसके अलावा Nano Banana समेत Google के कई AI फीचर्स का फायदा भी दिया जाता है. जियो के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इसके साथ कंपनी 50GB क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस देती है. इतना ही नहीं, प्रीपेड यूजर्स को करीब 35,100 रुपये की कीमत वाला Google Gemini AI Pro का फायदा भी मिलता है. 

यह भी पढ़ें – ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top