सलमान | सलमान


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डॉग्स’ को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है. मोरक्कन-बेल्जियन डायरेक्टर जोड़ी आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में दोनों ने सलमान खान की जमकर तारीफ की और उनके साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ से की तुलना
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, डायरेक्टर आदिल ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा, ‘सलमान के सेट पर आते ही एक अलग ही जलवा दिखता है. बिल्कुल वैसा ही फील होता है जैसा ‘बैड बॉयज’ के सेट पर विल स्मिथ के होने पर होता था. उन्हें देखते ही समझ आ जाता है कि एक असली सुपरस्टार कैसा होता है. जैसे ही कैमरा उनके सामने आता है, कुछ जादू सा होने लगता है. उन्हें तुरंत समझ आ जाता है कि सीन क्या है और वो उसे एकदम परफेक्ट तरीके से करते हैं. इसके अलावा वो अपनी तरफ से भी सीन में बहुत कुछ नया जोड़ते हैं. उनके साथ काम करना किसी फिल्म स्कूल जाने जैसा था. आप सच में अपनी आंखों के सामने सिनेमा बनते हुए देखते हैं.’ 

विल स्मिथ जैसे हैं सलमान खान! '7 डॉग्स' के डायरेक्टर्स ने की 'भाईजान' की तारीफ

एडिटिंग के वक्त दिखा सलमान खान का जादू
वहीं, दूसरे डायरेक्टर बिलाल ने बताया कि सलमान खान केवल स्क्रिप्ट तक सीमित नहीं रहते थे, बल्कि शूटिंग के दौरान खुद कई बेहतरीन डायलॉग (वन-लाइनर्स) भी जोड़ देते थे. उन्होंने कहा, ‘जब मैं एडिटिंग टेबल पर शॉट्स देख रहा था, तो मुझे हर टेक में कुछ न कुछ नया दिखा, जिस पर मेरा ध्यान सेट पर भी नहीं गया था. वो किसी भी मामूली सीन को यादगार बना देते हैं. अगर सीन कुछ ही सेकंड का भी हो, तो भी वो उसमें ऐसा कुछ कर देते हैं जो कमाल का लगता है.’ 

विल स्मिथ जैसे हैं सलमान खान! '7 डॉग्स' के डायरेक्टर्स ने की 'भाईजान' की तारीफ

ये भी पढ़ें: 1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
‘7 Dogs’ अरब सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी और बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. इसकी ज्यादातर शूटिंग सऊदी अरब के रियाद में हुई है. मेकर्स ने फिल्म में एक्शन सीन्स, स्टंट्स और रियल एक्सप्लोजन पर काफी काम किया है. इस फिल्म ने एक बहुत बड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. फिल्म में अब तक का सबसे बड़ा फिल्मी स्टंट ब्लास्ट किया गया है, जिसने जेम्स बॉन्ड की फिल्मों ‘स्पेक्ट्रे’ और ‘नो टाइम टू डाई’ के पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. 

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में इंटरनेशनल इंटरपोल एजेंट ‘खालिद’ क्रिमिनल गैंग ‘7 डॉग्स’ के एक बड़े गुंडे को गिरफ्तार करता है, लेकिन एक साल बाद जब ये गैंग ‘पिंक लेडी’ नाम की एक खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई शुरू करता है, तो खालिद को इस सिंडिकेट को खत्म करने के लिए कई शहरों में एक सीक्रेट मिशन चलाना पड़ता है. 

विल स्मिथ जैसे हैं सलमान खान! '7 डॉग्स' के डायरेक्टर्स ने की 'भाईजान' की तारीफ

भारत में कब रिलीज होगी ‘7 डॉग्स’?
‘7 डॉग्स’ में सलमान खान के अलावा संजय दत्त भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसमें मिस्र के मशहूर कलाकार करीम अब्देल अजीज और अहमद एज नजर आएंगे. मोनिका बेलुची और जियानकार्लो एस्पोसिटो भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. बता दें कि ‘7 डॉग्स’ 21 अगस्त 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे पसंद नहीं है…’ पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top