राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ की शूटिंग रूकी, देने पड़े 1.11 करोड़ रुपये, जानें क्या है मामला?


जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाला वर्मा इन दिनों फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ पर काम कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है. हालांकि हाल ही में अचानक से फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ गई थी. दरअसल रामगोपाल ने 9 साल पुराना बकाया अब तक नहीं चुकाया था और फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के कहने के बाद शूटिंग रोक दी गई.

रोकनी पड़ी ‘पुलिस कंपनी’ की शूटिंग

ये पूरा मामला रामगोपाल वर्मा की फिल्मों ‘ऑफिसर’ (2018) और ‘सरकार राज’ (2017) से जुड़ा हुआ है. रामगोपाल वर्मा ने अपनी इन फिल्मों के क्रू के काम का पूरा भुगतान नहीं किया था. इस साल रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ विवाद के दौरान FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बताया था कि राम गोपाल पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है. कई बार डायरेक्टर को बकाया चुकाने के बारे में याद दिलाया गया लेकिन वो इसे टालते रहे. ऐसे में FWICE ने अपने सदस्यों से राम गोपाल की फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ के सेट पर काम रोकने के लिए कहा था. 

ये भी पढ़ें: क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- ‘मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी’

रामगोपाल वर्मा ने चुकाया 9 साल पुराना पैसा

‘टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में FWICE के ऑनरेरी जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने कहा, ‘हमारे पास शूटिंग रोकने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं था. फाइटर्स, स्पॉटबॉय और साउंड डिपार्टमेंट के मेंबर्स का पैसा बाकी था. हमने कैमरामैन, फाइटर्स और लाइटिंग डिपार्टमेंट के मेंबर्स को संदेश दिया था कि पैसा ना मिलने तक काम न करें.’ हालांकि फिल्म की शूटिंग रुकने के बाद राम गोपाल ने बकाया रकम 1.11 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया और फिर शूटिंग दोबारा शुरू हो गई. 

क्यों पैसे नहीं चुका पाए थे रामगोपाल वर्मा?

बता दें कि राम गोपाल वर्मा की दोनों ही फिल्में सरकार राज और ऑफिसर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. इसके चलते राम गोपाला वर्मा क्रू का पैसा नहीं चुका पाए थे. साल 2019 में उन्होंने FWICE को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें कुछ वक्त चाहिए और वो बाकी रकम चुका देंगे. हालांकि 7 साल बीत गए लेकिन उन्होंने रकम नहीं चुकाई. लेकिन, अब FWICE के एक्शन के बाद उन्होंने क्रू का भुगतान कर दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?’, कंगना रनौत के ‘गटर छाप’ वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top