‘अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो…’ ‘अंधभक्त’ कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब


Isha Koppikar: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने उन लोगों का विरोध किया था जिन्होंने नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के वक्त पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर नेटिजंस ने अंधभक्त कहा था. इसका जवाब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके दिया था. वहीं अब एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट करके अपनी आलोचना करने वालों को जवाब दिया है.

‘अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो…’ 

मंगलवार को एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए खुद को अंधभक्त कहा था. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया था कि वो किसी पार्टी की सपोर्टर नहीं है. उन्होंने आगे कहा था कि वो इस बात पर प्राउड फील करती है कि अपना देश बदल रहा है. लेकिन, इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था. अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जो लोग दूसरे लोगों को उलझाने के लिए शब्दों का हेर-फेर करते हैं उनके लिए- अगर आप प्यार में ‘अंधे’ हो सकते हैं, तो अपने देश के प्यार में ‘अंध-भक्त’ क्यों नहीं हो सकते? आप अंध-भक्त और देशभक्त दोनों हो सकते हैं.’ आगे एक्ट्रेस ने तिरंगे का इमोजी भी लगाया. 

अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब

देश सबसे पहले है

इससे पहले ईशा ने मंगलवार को जो वीडियो पोस्ट किया था उसमे उन्होंने कहा था, ‘हां, मैं एक अंधभक्त हूं. अगर अपने देश से प्यार करना, भारत पर भरोसा करना और उसकी तरक्की चाहना भक्ति है तो हां, मुझे भक्त…अंधभक्त होने पर गर्व है. लेकिन, मेरी भक्ति किसी पॉलिटिकल पार्टी के लिए नहीं है. मेरे देश के लिए है, मेरे भारत के लिए है. देश सबसे पहले है. ये वो देश है जहां मेरा घर है, मैंने यहां अपनी रोजी-रोटी कमाई है.’

कौन हैं ईशा कोप्पिकर?

49 साल की ईशा कोप्पिकर ने ‘फिजा’, ‘कंपनी’ और ‘एक विवाह…ऐसा भी’ जैसी फिल्मों में काम किया है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी. उन्हें महिला परिवहन विंग (Women की कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top