दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा


राजधानी दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन सिस्टम को बुधवार (19 अगस्त) से बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है. दिल्ली की सड़कों पर 200 नई इलेक्ट्रिक बसें उतरेंगी. इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी.

नई इलेक्ट्रिक बसों में महिलाओं और विश्वविद्यालय जाने वाली छात्राओं के लिए विशेष सेवाओं का भी इंतजाम किया गया है. इसके अलावा दिल्ली से करनाल के बीच अंतर्राज्यीय रूट पर भी पांच नई एसी इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी.

यह भी पढ़ें-‘प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया’, सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

200 बसों के जुड़ने से बढ़ेगा दिल्ली का बस बेड़ा

नई बसों में 12 मीटर लंबी 88 इलेक्ट्रिक बसें और 9 मीटर लंबी 112 देवी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं. इनके शामिल होने के बाद दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में बसों की संख्या करीब 6800 हो जाएगी. इनमें लगभग 4938 इलेक्ट्रिक बसें और 1750 सीएनजी बसें शामिल होंगी. सरकार का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ने से प्रदूषण कम करने और लोगों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

महिलाओं के लिए 28 रूटों पर चलेंगी 56 स्पेशल ट्रिप

नई बस सेवाओं में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 56 लेडीज स्पेशल ट्रिप शुरू की जाएंगी. ये सेवाएं दिल्ली के 28 अलग-अलग रूटों पर संचालित होंगी. डीटीसी के ज्यादा मांग वाले 15 रूटों पर 30 लेडीज स्पेशल ट्रिप चलेंगी. इन रूटों से आवासीय इलाकों को नेहरू प्लेस, एम्स, साउथ एक्सटेंशन, आरके पुरम, कनॉट प्लेस, आईटीओ, दिल्ली सचिवालय, करोल बाग, कश्मीरी गेट और शिवाजी स्टेडियम जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा.

छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय रूट पर खास बस सेवा

दिल्ली के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए भी विशेष सुविधा शुरू की जा रही है. इसके तहत 13 रूटों पर 26 यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल ट्रिप चलाई जाएंगी. इन बस सेवाओं से हिंदू कॉलेज, रामजस कॉलेज, दौलत राम कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, एलएसआर, गार्गी कॉलेज, हंसराज कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज और देशबंधु कॉलेज जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थानों तक पहुंच आसान होगी.

एसी बसों में सुरक्षा के खास इंतजाम, दिल्ली-करनाल रूट पर भी सेवा

नई इलेक्ट्रिक बसें लो-फ्लोर और वातानुकूलित होंगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए इनमें सीसीटीवी कैमरे और आपात स्थिति में मदद के लिए पैनिक बटन की सुविधा दी गई है. इसके अलावा दिल्ली-करनाल के बीच पांच नई एसी इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की जाएंगी. करीब 133 किलोमीटर लंबे इस अंतर्राज्यीय रूट पर बसें दोनों दिशाओं में रोजाना 10-10 फेरे लगाएंगी.

परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि नई बसों के आने से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top